फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daughters took charge and issued orders

Moradabad News: बेटियों ने संभाली कमान, जारी किए फरमान

Sun, 28 Sep 2025 09:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 09:17 AM IST
विज्ञापन
Daughters took charge and issued orders
कांठ के मह​र्षि दयानंद इंटर कॉलेज में एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनी छात्रा श्रद्धा यादव। स्रोत
कांठ। नगर के पट्टी मौढ़ा स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति फेज 0.5 के अंतर्गत 11वीं की छात्रा श्रद्धा यादव को एक दिन के लिए विद्यालय में प्रधानाचार्या बनाया गया।
विज्ञापन

यहां श्रद्धा यादव ने छात्राओं को घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, मारपीट आदि से मुक्त कराने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 आदि के बारे में बताया। बतौर प्रधानाचार्या के रूप में छात्रा श्रद्धा यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने के लिए कहा और उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी हरीशचंद्र तिवारी ने अर्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम को प्रधानाचार्या श्रद्धा यादव को चेक कराया। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों के अस्वस्थ होने पर श्रद्धा ने उन्हें घर जाने की अनुमति भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा यादव के प्रधानाचार्या की कुर्सी पर बैठने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह और स्टाफ ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पदम सिंह, ऊषा सिंह, अतवीर सिंह त्यागी, संतोष कुमारी, दीपक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed