{"_id":"5e4859078ebc3ee61f4e5837","slug":"daughter-wrote-loot-script-for-affair-city-news-mbd340077731","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग घर बसाने को बेटी ने रच डाली 38 लाख की लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग घर बसाने को बेटी ने रच डाली 38 लाख की लूट की साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तरौली में डेयरी संचालक के घर हुई 38 लाख रुपये की कथित लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार को पुलिस के खुलासे में सामने आया कि इस लूट की सूत्रधार डेयरी संचालक की बेटी ही है। बेटी के प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। बेटी ने घर में रखे 38 लाख रुपये एक दिन पहले ही प्रेमी युवक को दे दिए थे। वह उसके साथ घर बसाना चाहती थी। दूसरे दिन उसने लूट का झूठा ड्रामा रचा। पुलिस ने बेटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही साढ़े 25 लाख रुपये भी बरामद कर लिए है। वहीं एक आरोपी अभी फरार है।
पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक गांव तरौली निवासी पीड़ित राजेंद्र नागर गांव के पास ही पनीर की डेयरी चलाते हैं। छह फरवरी की रात राजेंद्र नागर घर के कमरे में सोये हुए थे। जबकि दूसरे कमरे के सामने बरामदे में बेटी स्वाति और पत्नी हरमुखी चारपाई पर सोई हुईं थीं। रात करीब 11 बजे दो बदमाश घर में दाखिल हो गए। एक बदमाश ने राजेंद्र के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और चारपाई पर सो रही पत्नी और बेटी को तमंचे का भय दिखाकर कब्जे में कर लिया। इस दौरान दूसरे बदमाश ने घर में घुसकर संदूक में रखी 38 लाख रुपये लूट ली। लूट की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आईजी रमित शर्मा ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। इस लूट का शनिवार को एसपी डा. विपिन ताडा ने खुलासा किया है। बताया कि सीओ हसनपुर कुलदीप कुकरेती के पर्यवेक्षण में थाना आदमपुर पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम का गठन कर घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए थे। जांच के दौरान आरोपी कुलदीप गिरी निवासी ग्राम बामनपुर थाना आहार जनपद बुलंदशहर का नाम प्रकाश में आया। शनिवार को पुलिस ने कुलदीप, उसके साथी मुस्तकीम निवासी ग्राम आहार बुलंदशहर और दौलत निवासी ग्राम बामनपुर थाना आहार जनपद बुलंदशहर को गंगा बंधा जल्लौपुर थाना आदमपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसका राजेंद्र की बेटी स्वाति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने ही सैदनगली का मकान 38 लाख रुपये में बिकने और सभी रुपये घर में रखे होने की बात कुलदीप को बताई थी। इसके बाद कुलदीप, मुस्तकीम, दौलत, दिनेश ने स्वाति के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। पांच फरवरी को स्वाति ने घर में रखे 38 लाख रुपये कुलदीप को दे दिए थे। छह फरवरी की रात आरोपियों ने लूट का ड्रामा किया। कथित लूट की रकम से कुलदीप और स्वाति अपना घर बसाना चाहते थे। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने साढ़े 25 लाख रुपये बरामद कर लिया। पुलिस चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं इस मामले में कुलदीप का जीजा दिनेश फरार है।
आठ माह पहले हुई थी कुलदीप-स्वाति की मुलाकात
अमरोहा। आरोपी कुलदीप गायक है। वह जागरण और अन्य कार्यक्रमों में गाने गाता है। करीब आठ माह पूर्व ग्राम तरौली निवासी देशराज के यहां जागरण का आयोजन हुआ था। इसी जागरण में कुलदीप की मुलाकात बीए की छात्रा स्वाति से हुई थी। कुलदीप ने एक मोबाइल और सिम स्वाति को दिया था। वह अपने परिजनों से छिपकर कुलदीप से बातें करने लगी। कुलदीप अपने साथी मुस्तकीम की गाड़ी से स्वाति से मिलने गांव चोरी छुपे आने जाने लगा था।
विज्ञापन
50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा
अमरोहा। कथित लूट का खुलासा करने वाली टीम को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन ने बधाई दी है। साथ ही घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए नकद 50,000 रुपये की धनराशि से पुरस्कृत की घोषणा की है।
असंतोषकजनक जवाब, प्रेम-प्रसंग से खुली पोल
अमरोहा। पूछताछ के दौरान स्वाति पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। कई बार की पूछताछ के बाद भी पुलिस जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई। वहीं गांव में उसके प्रेम-प्रसंग की भी चर्चा रही। इसके अलावा पिता ने स्वाति को भी रुपये रखने के लिए दिए थे। इन सब बिंदुओं के बाद स्वाति का मोबाइल सर्विलांस पर रखा गया तो मामला सामने आ गया।