फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daughter in law beat her mother in law to death after keeping her husband locked in room In Rampur

रात ढाई बजे घर के बाहर लगी भीड़: पति को कमरे में किया बंद... फिर सास को पीट-पीटकर मार डाला, वजह जान सब हैरान

Wed, 04 Sep 2024 12:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सैफनी (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैफनी (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Sep 2024 12:18 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हुई है।

विज्ञापन
Daughter in law beat her mother in law to death after keeping her husband locked in room In Rampur
बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के थाना सैफनी क्षेत्र के बड़ागांव निवासी हमशीरन (72) की डंडों से पीट-पीटकर उसकी बहू मरजीना ने हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सैफनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार हत्या मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी चुपचाप रामपुर में शव को दफीना करने की तैयारी कर रहे थे। शव को नहलाते समय चोट के निशान और खून के धब्बों ने मामले की पोल खोल दी।

विज्ञापन

बड़ागांव निवासी मुर्शिद खां अपनी पत्नी मरजीना, मां हमशीरन, बच्चे महक (15), महफूज (9), मिनारा (7) और हमदीद (6) के साथ मुरादाबाद के थाना पाकबाड़ा क्षेत्र के चौधरपुर स्थित एक कॉलोनी में रहता था। मुर्शीद खान वहीं मौजूद एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। पति मुर्शीद खान के अनुसार सोमवार रात लगभग ढाई बजे मरजीना ने अपने पति को एक कमरे में बंद कर दिया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पति चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। पति के अनुसार उसकी पत्नी ने किसी बात को लेकर उसकी मां हमशीरन की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। चीख पुकार सुनने के बाद कॉलोनी के लोग भी घरों से निकल आए। इसके बाद पत्नी ने कमरा खोला। पति के अनुसार उसकी पत्नी के सिर पर खून सवार था। उसकी पत्नी उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद कॉलोनी के लोग भी इकट्ठे हो गए। 

विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने जब घायल हमशीरन को देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि मजदूरों के ठेकेदार ने तुरंत बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव घर ले जाने को कहा था। जिसके बाद मंगलवार सुबह बेटा अपनी मां के शव को लेकर अपने गांव पहुंचा। उधर घटना की सूचना सैफनी पुलिस को दी गई। 

सैफनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी इकट्ठी की। थानाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हुई है। वहीं पर इसका मुकदमा दर्ज होगा।

दफन से पहले खुली हत्या की पोल
हमशीरन के शव के दफन की तैयारी शुरू हो गई, इसी बीच मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार जब महिला के शव को नहलाने और गुसल देने की तैयारी की तो परिजनों की नजर शव पर पड़ गई। परिजनों के अनुसार हमशीरन के शव पर काफी चोटों के निशान थे। जिसके बाद घटना की पोल खुलने लगी। बताया गया कि पति फैक्टरी में मजदूरी करता था, तो वहीं पत्नी आसपास के घरों में काम करती थी।

घटना स्थल पाकबड़ा का है। आरोपी का पति पुस्तैनी घर शव लाया था। सैफनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पाकबड़ा पुलिस को सूचना दी गई है। मुकदमा पाकबड़ा थाने में ही दर्ज होगा। - संगम कुमार, सीओ, शाहबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed