फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   daughter commits suicide by consuming poison after hurt by mother death in Moradabad

Moradabad: मां की मौत से आहत बेटी ने जहरीला खाकर दे दी जान, अकेला रह गया बेटा; पिता की पहले ही चुकी मौत

Fri, 29 Dec 2023 10:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 29 Dec 2023 10:49 PM IST
सार

मुरादाबाद जिले में मां की मौत से आहत होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। मां-बहन की मौत के बाद बेटा अकेला रह गया, जो गम से बेहाल है। पिता की करीब 12 साल पहले ही मौत हो चुकी है।
 

विज्ञापन
daughter commits suicide by consuming poison after hurt by mother death in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंदरकी थाना क्षेत्र के सीलपुर गांव निवासी वीरवती (55) की मौत से आहत उसकी नाबालिग बेटी गुड़िया (17) ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। दोनों का शुक्रवार को एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव सीलपुर निवासी वीरवती पत्नी छोटे को सांस संबंधी बीमारी थी। सांस लेने में दिक्कत के चलते गुरुवार रात उन्हें मुरादाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान करीब चार बजे वीरवती की मौत हो गई। मौत की सूचना पर महिला की 17 वर्षी बेटी गुड़िया तनाव में आ गई। इसके चलते उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन किशोरी को लेकर कुंदरकी स्थित एक अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर में परिजनों ने गमगीन माहौल में मां बेटी के शवों को एक साथ में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका वीरवती के पति छोटे की करीब 12 साल पहले बोरिंग की कुईंया की खुदाई करते समय ढांग गिरने से मौत हो चुकी गई थी। वीरवती दो बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा राजेश हरिद्वार स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में काम करता है, जो परिवार के साथ वहीं रहता है। जबकि छोटा बेटा धर्मेश गांव में मां-बहन के साथ ही रहता है। वहीं, बड़ी बेटी रीना की शादी हो चुकी है। मां-बहन की मौत पर धर्मेश अकेला रह गया। जो गम से बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed