फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dasnan of 101 feet will be burnt, the tableaux of Etah will be the center of attraction

101 फीट के दशानन का होगा दहन, एटा की झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dasnan of 101 feet will be burnt, the tableaux of Etah will be the center of attraction
मुरादाबाद। विजयदशमी के मौके पर शहर की रामलीला कमेटियों ने भव्य ढंग से रावण दहन की लीला के मंचन की तैयारी की है। कहीं 101 फीट का पुतला दहन होगा तो कहीं 60 फीट का। लाजपतरनगर रामलीला कमेटी को कोराना का पुतला भी दहन करेगी। एटा से आने वाली खास स्टेचू झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। कलरफुल आसमानी आतिशबाजी सबको लुभाएगी। देर रात तक आयोजन स्थलों पर तैयारियां चलती रही। पुलिस प्रशासन ने भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

शहर के लाइनपार रामलीला मैदान में इस बार 101 फुट का रावण का पुतला बनवाया गया है। पिछले साल कोरोना की वजह से इसका साइज घटाकर 60 फुट कर दिया गया था। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे मैदान में रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा और रात साढ़े नौ बजे रावण दहन होगा।
विज्ञापन

एटा से खास तरह की स्टेचू झांकियां बुलाई गई हैं। इनपर कलरफुल रोशन डलेगी तो इनका नजारा ही अलग होगा। करीब 15 झाकियां ओर रथ पूरे मैदान में घूमते रहेंगे। मेरठ के कलाकारों की कलरफुल आसमानी आतिशबाजी देखने लायक होगी। अध्यक्ष के अनुसार मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी शलभ माथुर बतौर अतिथि उपस्थिति रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed