फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Darbhanga-Amritsar Special Express arrived 38 hours late

Moradabad News: 38 घंटे देरी से पहुंची दरभंगा-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Darbhanga-Amritsar Special Express arrived 38 hours late
मुरादाबाद।
विज्ञापन

विभिन्न रेलखंडों में मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं। (05559) दरभंगा-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस दरभंगा से 24 घंटे देरी से रवाना हुई। मुरादाबाद स्टेशन पर यह ट्रेन 38 घंटे देरी से पहुंची। इस ट्रेन को मुरादाबाद में बुधवार दोपहर 115 बजे पहुंचना था, जबकि देर रात 122 बजे पहुंची।

इसके अलावा (04652) अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस तीन घंटे, (14009) बापूधाम मोतिहारी-आनंदविहार एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से पहुंची। इस ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने का समय बुधवार दोपहर 3 बजे निर्धारित था। जबकि यह देर रात 2 बजे के बाद पहुंची। (12331) हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से पहुंची। (14010) आनंदविहार-मोतिहारी एक्सप्रेस चार घंटे 42 मिनट देरी से पहुंची। दूसरी ओर रामपुर-बरेली के बीच दुगनपुर में लूप लाइन का निर्माण पूरा हो गया है। अब अवध असम, जननायक एक्सप्रेस को वाया रामपुर ही चलाया जाएगा। अब तक ये ट्रेनें चंदौसी होकर चल रही थीं। दिल्ली-बरेली पैसेंजर भी बृहस्पतिवार से बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed