फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   daily two people died and 136 petient found in moradabad

रोजाना दो लोगों की जा रही जान, फिर भी बन रहे कोरोना से अनजान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
daily two people died and 136 petient found in moradabad
मुरादाबाद। मानसून की बारिश थम गई है। लेकिन कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ रहा है। सितंबर माह में अब तक संक्रमण की चपेट में आने से औसतन प्रतिदिन दो लोगों की मौत हो रही है। संक्रमितों की दर भी बढ़ी है। रोजाना औसतन 136 मरीज आ रहे हैं। इसके बाद भी लोग संक्रमण के खतरे से अनजान बने हैं। घर से बाहर निकलते ही सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर मास्क लगाना तक जरूरी नहीं समझ रहे हैं। इस लापरवाही से न केवल खुद संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं बल्कि परिवार के बाकी सदस्यों को भी बीमार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग बताते हैं, बारिश में नमी के चलते संक्रमण के फैलाव में तेजी आई थी, लेकिन अब भीड़भाड़ के बीच लोगों की लापरवाही इसका कारण बन रही है। बाजार हो या सार्वजनिक जगह लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग जैसे भूल ही गए हैं। इससे संक्रमण के फैलाव में तेजी आ रही है। कोविड जांच का दायरा भी बढ़ने से मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

31 अगस्त तक संक्रमित लोगों का आंकड़ा 5092 था। 100 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन सितंबर में अब तक संक्रमितों की संख्या 6457 पहुंच गई है। मृतकों की संख्या भी 119 पहुंच गई है। औसतन हर रोज दो लोगों ने जान गंवाई है। 136 मरीज रोजाना आ रहे हैं। लोग जागरूक नहीं हुए तो संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ेगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दीपक वर्मा बताते हैं, पिछले कुछ दिनों में यकायक दफ्तरों और परिवारों के अधिकतर सदस्य संक्रमित आने लगे हैं। लक्षण नहीं होने से संक्रमित अपनों को बीमारी बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण से नहीं बचा कोई दफ्तर
मुरादाबाद। डीआरएम कार्यालय, जिलाधिकारी कैंपस, न्यायालय, एसएसपी, एसपी देहात और एसपी सिटी, थाने, कोतवाली, चौकी, डॉयल 102, लोक निर्माण विभाग, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, विकास भवन, सीडीओ कार्यालय, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, रोडवेज, आरटीओ, निजी और सार्वजनिक बैंक, फाइसेंस कंपनियां, निर्यात कारखानों में काम करने वाले कई कर्मचारी संक्रमण की चपेट आ चुके हैं। संक्रमित कर्मचारी आने पर इनको कई बार 24-24 घंटे के लिए कई बंद तक करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed