फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cylinders were bouncing in the air like balls

Moradabad News: गेंद की तरह हवा में उछल रहे थे सिलिंडर, कोई 300 मीटर पहुंचा तो कोई 500 मीटर दूर जाकर गिरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Cylinders were bouncing in the air like balls
मुरादाबाद। काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर शनिवार दोपहर एक बजे गैस सिलिंडर लदा ट्रक गुजर रहा था। अचानक देखा कि ट्रक के टायर में आग लगी है। चालक ने ट्रक रोक दिया और वह पानी से आग बुझाने लगा। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। इसके बाद सिलिंडर गेंद की तरह हवा में उछलने लगे। ब्लास्ट होने पर दूर तक आवाज जा रही थी। सिलिंडर का कोई टुकड़ा 300 मीटर पहुंचा तो कोई 500 मीटर दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन


आठ फायर टेंडर और 35 फायर फाइटर ढाई घंटे तक जुटे रहे
मुरादाबाद। मुख्य अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कांत ओझा फायर फाइटर्स की टीम लेकर मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि हैलेट रोड, कटघर, कांठ, बिलारी और ठाकुरद्वारा के आठ फायर टेंडर लेकर 35 अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब ढाई घंटे तक कड़ी मशक्कत करके आग पर पूरी तरह काबू पा सके। बिजनौर और रामपुर जिले से भी फायर टेंडर की डिमांड की गई थी। वहां से फायर टेंडर घटना स्थल के लिए निकल भी गए थे लेकिन आग बुझने के बाद उन्हें सूचना देकर रास्ते से ही वापस कर दिया गया था।
विज्ञापन



आबादी में हादसा हुआ होता तो हो सकती थी जन हानि
ट्रक में आग उस वक्त लगी जब ट्रक आबादी से दूर निकल चुका था। अगर ये हादसा आबादी के बीच हुआ होता तो बड़ी जन हानि हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed