फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cyber ??thug blew nine thousand rupees from moneylender's son's account

साइबर ठग ने साहूकार के बेटे के खाते से उड़ाए नौ हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??thug blew nine thousand rupees from moneylender's son's account
मुरादाबाद। साइबर ठग ने किस्त का ऑनलाइन भुगतान करने का झांसा साहूकार के बेटे के खाते से नौ हजार रुपये उड़ा लिए। साहूकार के बेटे के मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसे साइबर ठगी की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने साइबर थाने में इस मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के पीतल नगरी निवासी राजीव पांडे साहूकारी का काम करते हैं। 25 अगस्त को उनके पास मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह इस बार कैश में किस्त का भुगतान नहीं कर सका है। इसलिए आनलाइन किस्त का भुगतान करना है। आरोपी ने खाता नंबर भेजने के लिए कहा। साहूकार ने आरोपी को अपने बेटे अखिलेश पांडे का मोबाइल नंबर दे दिया और उसके खाते में रुपये भेजने के लिए कहा। अखिलेश के पास कॉल कर उस व्यक्ति ने उनके खाते में रुपये भेजने के लिए खाता नंबर मांगा, जिस पर अखिलेश ने अपना नंबर बता दिया। इसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से नौ हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। गुरुवार को अखिलेश ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed