{"_id":"5ee9208f8ebc3e42c13f9355","slug":"cyber-criminal-hacked-withdraw-one-lakh-eighty-thousand-rupee-city-news-mbd352721714","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठग ने पीएसी जवान के दो बेटों के खाते से उड़ाए एक लाख 80 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठग ने पीएसी जवान के दो बेटों के खाते से उड़ाए एक लाख 80 हजार रुपये
Wed, 17 Jun 2020 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : AMAR UJALA
साइबर ठग ने पीएसी जवान के दो बेटों के खातों से एक लाख अस्सी हजार रुपये उड़ा लिए। साइबर ठग ने जवान को परिचित बनकर कॉल की और उसके बेटों के एकाउंट नंबर लेकर लिए थे। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के नयागांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद 23 वीं वाहिनीं पीएसी में जवान हैं। लक्ष्मण प्रसाद ने सिविल लाइंस थाने पर बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम नरेश शर्मा बताया। नरेश शर्मा लक्ष्मण प्रसाद के परिचित हैं। उन्होंने उससे बातचीत की।
विज्ञापन
इस दौरान उसने लक्ष्मण प्रसाद से कहा कि मेरा एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है। रुपये नहीं निकल पा रहे हैं। तुम्हारे खाते में पैसे डलवा कर रहा हूं। तुमसे ले लुंगा। लक्ष्मण प्रसाद ने अपना एकाउंट नंबर देने से मना कर दिया। इसके बाद ठग ने जवान से कहा कि वह बच्चों का ही एकाउंट नंबर दे दें।
विज्ञापन
आपके बच्चे भी मुझे अच्छी तरह जानते हैं। लक्ष्मण ने अपने बेटे कृष्णा सागर और नवल किशोर का खाता नंबर दे दिया। इसके बाद साइबर ठग ने उनके मोबाइल पर एक क्यूआर कोड भेजकर स्कैन करने को कहा।
लक्ष्मण प्रसाद कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनके बेटे के खाते से एक लाख तीस हजार और दूसरे बेटे के खाते से 50 हजार रुपये निकल चुके थे। इसके बाद लक्ष्मण प्रसाद ने अपने परिचित नरेश शर्मा को कॉल किया, तब ठगी का पता चला।
नरेश शर्मा ने कॉल करने और एटीएम ब्लॉक होने की बात से इनकार कर दिया। पता चला कि किसी ने फर्जी नाम से कॉल की थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।