फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber crime

कैबिनेट मंत्री के नाम पर साढ़े 21 लाख की ठगी

Mon, 22 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 22 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर नेता व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव और राजकिशोर यादव के नाम पर सिंचाई विभाग के स्टेनो और कर्मचारियों ने साढ़े 21 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने सिंचाई विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पंद्रह लोगों से ये रकम वसूली है। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ितों ने अपनी रकम मांगी। तब उन्हें जान से मारवाने की धमकी दी।
विज्ञापन



पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। कटघर के गोविंद नगर निवासी अनिल कुमार ने सिविल लाइंस थाने में सिंचाई विभाग के स्टेनो संदीप भटनागर, कर्मचारी रईस अहमद और जटपुरा निवासी रामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अनिल ने बताया है कि रामसिंह उनके रिश्तेदार हैं। वह जटपुरा के ट्यूबवैल पर ऑपरेटर हैं।
विज्ञापन



उन्होंने मई 2015 में स्टेनो संदीप भटनागर और रईस अहमद से मिलवाया था। उन्होंने बताया कि जल्द ही सिंचाई विभाग में सींचपाल और चपरासी के पदों पर भर्ती निकलने वाली हैं। ये भर्ती कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव और राज किशोर यादव करेंगे। आरोपियों ने झांसा दिया कि उनके अच्छे संबंध हैं और वह मंत्री से बात करके नौकरी लगवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी लालच में आकर अनिल समेत पंद्रह लोगों ने साढ़े 21 लाख रुपये संदीप भटनागर और रईस अहमद को दे दिए। फरवरी तक भर्ती होने की बात कही गई थी। लेकिन अभी तक भर्ती नहीं हो पाई है। जब पीड़ित लोगों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दीं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया है कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed