फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber crime

साइबर ठग ने फैक्टरी कर्मी को क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने का झांसा देकर खाते से 5.94 लाख उड़ाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
मुरादाबाद। साइबर ठगों ने फैक्टरी कर्मी को क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने का झांसा देकर उनके खाते से 594846 रुपये उड़ाए लिए। पीड़ित के मोबाइल पर एक के बाद एक कई मैसेज आए तो उन्हें खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी हो सकी। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने और रकम वापस कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार हुए महावीर सिंह मैनाठेर के लालपुर गंगवारी गांव निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास लगातार कॉल आ रही थीं। कॉल करने वाले खुद को बैंक कर्मचारी बताकर बात कर रहे थे। उन्होंने ये भी जानकारी दी थी कि वह क्रेडिट या डेबिट कार्ड बनवा लें। इसके बाद वह साढ़े पांच लाख रुपये तक कैश निकाल सकते हैं या खरीदारी कर सकते हैं। आरोपी के बार-बार कहने पर उन्होंने कार्ड बनवा लिया था। इसके बाद कोरियर के जरिये उनके पास क्रेडिट कार्ड पहुंच गया था। कोरियर कंपनी के कर्मचारी के जाने के बाद फिर से उनके पास कॉल आनी शुरू हो गई थीं। उन्होंने फिर से कहा कि वह अपना कार्ड एक्टिवेट करा लें। एक नवंबर को आरोपी ठग ने मोबाइल पर आए ओटीपी को महावीर से पूछ लिया। इसके बाद ठग ने उनके खाते से 594846 रुपये उड़ाए लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इस मामले की जानकारी मैनाठेर थाने और बैंक शाखा में दी। खाता और डेबिट कार्ड बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed