Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Customer preferences become the key to profit... demand for designer tableware boosts business fourfold

Moradabad News: ग्राहकों की पसंद बनी मुनाफे की चाबी... डिजाइनर बर्तनों की मांग से चार गुना बढ़ा कारोबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Customer preferences become the key to profit... demand for designer tableware boosts business fourfold
मुरादाबाद। ग्राहक अब तैयार बर्तन खरीदने के बजाय पसंद की डिजाइन और फिनिशिंग भी करा रहे हैं। किसी को पीतल के बर्तनों पर फूल एंटीक फिनिश पसंद है तो कोई स्टील के बर्तनों पर पसंद की डिजाइन बनवा रहा है। ग्राहकों के बदलते रुझान से मनपसंद डिजाइन वाले बर्तनों का कारोबार एक साल में चार गुना बढ़ गया है। घरेलू बर्तन कारोबार में इनकी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

युवा बर्तन व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल के मुताबिक, जिले में घरेलू बर्तनों का मासिक कारोबार करीब 150 करोड़ रुपये है। एक साल पहले इसमें मनपसंद डिजाइन और फिनिशिंग वाले बर्तनों की हिस्सेदारी करीब 15 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ग्राहक पीतल और स्टील दोनों तरह के बर्तनों पर अपनी पसंद के मुताबिक काम करा रहे हैं। एक ही बर्तन पर छह तरह की डिजाइन और फिनिशिंग के विकल्प दिए जा रहे हैं। इनमें फूल एंटीक फिनिश की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन

00

डिजाइन और फिनिशिंग से बढ़ जाती है कीमत

-मनपसंद डिजाइन और फिनिशिंग कराने से बर्तनों की कीमत भी बढ़ जाती है। बर्तन कारोबारियों ने बताया कि सामान्य पीतल के गिलास, लोटा, थाली और चम्मच के एक सेट की कीमत करीब 2200 रुपये है। इसी सेट को डिजाइन और फिनिशिंग के साथ तैयार कराने पर कीमत करीब तीन हजार रुपये हो जाती है। इसी तरह सामान्य स्टील थाली सेट करीब 500 रुपये में मिलता है, जबकि मनपसंद डिजाइन कराने के बाद इसकी कीमत लगभग एक हजार रुपये तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

डिजाइन और फिनिशिंग कराने में लगेंगे दो दिन
-बर्तन कारोबारी संजय गुप्ता ने बताया कि अब ग्राहक दो से चार सेट के लिए भी अपनी पसंद की डिजाइनिंग करा रहे हैं। ऑर्डर के अनुसार डिजाइन और फिनिशिंग का काम पूरा करने में कम से कम दो दिन लगते हैं। कारोबारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि अभी घरेलू बर्तन कारोबार में सामान्य बर्तनों की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है, जबकि मनपसंद डिजाइन वाले उत्पादों का हिस्सा 40 प्रतिशत हो चुका है। निर्माता, सप्लायर और विक्रेता मिलाकर जिले में करीब 1500 कारोबारी इस कारोबार से जुड़े हैं।
00
यहां पर होता है बर्तनों का निर्माण
-बर्तन कारोबारियों ने बताया कि करूला, जयंतीपुर, बरबलान, पीतलनगरी, कटघर और जामा मस्जिद के आसपास बर्तन बनाने की इकाइयां और कारखाने हैं। अमरोहा गेट और मंडी चौक थोक व फुटकर बिक्री के प्रमुख केंद्र हैं। इसके अलावा बर्तन बाजार, लोहागढ़ और कटरा क्षेत्र में भी बर्तनों की दुकानें हैं। असालतपुरा, संभल गेट और पीरगैब में धातु के उत्पादों की ढलाई, कुटाई, नक्काशी और पॉलिश का काम किया जाता है।
00

बर्तन कारोबारी बोले...

-ग्राहकों की पसंद में बदलाव आया है। अब लोग तैयार बर्तन के बजाय अपनी पसंद की डिजाइन और फिनिशिंग का ऑर्डर दे रहे हैं। फूल एंटीक फिनिश की मांग सबसे अधिक है।-मनोज अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
-स्टील के बर्तनों में भी मनपसंद डिजाइन का चलन बढ़ा है। सामान्य सेट के मुकाबले डिजाइन और फिनिशिंग वाले सेट की कीमत अधिक रहती है।-नरेंद्र अग्रवाल, बर्तन कारोबारी

-ग्राहक कम संख्या में बर्तन खरीदने पर भी डिजाइनिंग करा रहे हैं। दो से चार सेट का ऑर्डर मिलने पर भी काम किया जा रहा है। इसे तैयार करने में करीब दो दिन लगते हैं।-संजय गुप्ता, बर्तन कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed