{"_id":"585c31f14f1c1b3e4de39ddf","slug":"currency-problem-continue-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश नहीं मिलने पर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश नहीं मिलने पर लोगों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर लंबी कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से कैश नहीं मिलने पर गुरुवार को लोेगों ने जमकर हंगामा किया। हुसैनपुर चिरावली में गुस्साई भिड़ ने चंदौसी रोड पर जाम लगा दिया। वहीं लाइनपार स्थित पीएनीब के एटीएम में लोग आपस में भिड़ गए।
हुसैनपुर चिरावली स्थित प्रथमा बैंक से कैश निकालने के लिए लोेग सुबह छह बजे से ही बैंक के बाहर लाइन में खड़े हो गए थे। करीब साढ़े नौ बजे बैंक खुलने पर बैंक मैनेजर ने लोगों से बैंक में कैश नहीं होने की बात कही। इस पर लोेग भड़क गए। लोगों ने पहले बैंक के बाहर विरोध प्रर्दशन किया फिर चंदौसी रोड पर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया। लोगों ने बैंक मैनेजर पर अपने परिचितों और दबंग लोगों को बैकडोर से कैश देने का आरोप लगाया। वहीं बैंक मैनेजर आशीष गुप्ता ने बताया कि बैंक में कैश नहीं है इसलिए कैश नहीं बांटा गया।
विज्ञापन
बुधवार को बैंक को कैश मिला था तब लोगों में बांट दिया गया था। अब कैश आने पर ही लोगों को कैश मिल पाएगा। वहीं लाइनपार में पीएनबी के एटीएम पर लोग लाइन में लगने को आपस में भिड़ गए।
यहां सुबह एटीएम में कैश लोड होते ही सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए और लाइन में लगने लगे। लाइन में पहले लगने की होड़ में लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को शांत कराया।