{"_id":"576b6ca54f1c1b9172b48f7c","slug":"cultivate-innovative-farmers-friends-clubs-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती में प्रयोगधर्मी किसानों का बनेगा किसान मित्र क्लब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती में प्रयोगधर्मी किसानों का बनेगा किसान मित्र क्लब
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
मित्र क्लब
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में गन्ना की फसल का बढ़ावा देने और उन्नत बनाने के उद्देश्य से नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसके लिए किसान मित्र क्लब बनाए जाएंगे। साथ ही गन्ना बीज ग्राम भी चयन होगा। जिससे इनको माडल के रूप में विकसित किया जा सके और किसान भी इसका फायदा उठा सकें। गन्ना विकास एवं गन्ना उत्पादकता के लिए प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गन्ना उत्पादकता बढ़ाने में बीज की गुणवत्ता सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज ‘गन्ना बीज ग्राम’ के माध्यम से कराया जाएगा। आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ने प्रत्येक चीनी मिल क्षेत्र में बीज गन्ना ग्राम के लिए पांच पांच गांवों का चयन करने का निर्देश दिया है। मंडल में मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर में 15-15, बिजनौर में 81 और संभल में दस गांवों का चयन किया गया है। उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने बताया ऐसे गांव सड़क के किनारे हों ताकि अधिक से अधिक किसान इन्हें देख सकें।
इन गांवों की उपज और उपज से 25 प्रतिशत अधिक होगी। चयनित गांवों में प्रगतिशील कृषकों के यहां बीज गन्ना पौधशालाएं और फसल की प्रदर्शनी अनिवार्य है। इन किसानों को वैज्ञानिकों की ओर से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा मुरादाबाद के महेंद्री गांव को आदर्श गांव के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रत्येक चीनी मिल क्षेत्र में कम से कम 50 ऐसे नवोन्मुखी गन्ना किसानों का किसान मित्र क्लब बनाया जाएगा। जिनकी खेतों में 100 टन प्रति हेक्टेयर से अधिक गन्ना उत्पादन संभावित हो। इन्हें गन्ना खेती के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही विभागीय योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिलेगा। उपायुक्त ने बताया कि मिल क्षेत्र में ग्राम स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गन्ना की खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों उपलब्ध कराई जा रही हैं।