फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   csp will help in deliver notes in village

गांवों में सीएसपी देंगे बैंकिंग सुविधा

Thu, 17 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 17 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
csp will help in deliver notes in village
सीएसपी देंगे बैंकिंग सुविधा - फोटो : demo
लोगों की सुविधा को देखते हुए एसबीआई ने अपने कस्टमर सर्विस प्वाइंट के एजेंटों को सक्रिय कर दिया है। अब वे भी गांवों में रुपये बांट सकेंगे। हालांकि अभी उन्हें नोट बदलने की इजाजत नहीं दी गई है। एक एजेंट की प्रतिदिन की लिमिट पचास हजार रुपये है। बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी एजेंट के साथ बैठक कर उन्हें लेन देने शुरू करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


  सभी बैंकों की ओर से गांवों के लोगों को रुपये जमा कराने और निकालने की सुविधा कस्टमर सर्विस प्वाइंट बनाए हैं। ब्रांच कई किलोमीटर दूर होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। वहीं देर रात कभी पैसे की जरूरत पड़ जाती है। बैंक में खाता होने के बावजूद वे उसे संचालित नहीं कर पाती।
विज्ञापन


ऐसे में बैंक उन्हें उनके ही गांव में सुविधा देने के लिए कस्टमर सर्विस प्वाइंट्स बनाए हैं। कमीशन एजेंट के माध्यम से इनका संचालन होता है। नोट बंदी के बाद इनका लेन देन बंद कर दिया था। बुधवार को रीजनल मैनेजर एसबीआई एमसी पांडे ने सभी सीएसपी एजेंट की बैठक बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें लोगों को खाते से पैसे निकालने की सुविधा देने के लिए कहा। एजेंट एक दिन में पचास हजार रुपये तक अपने खाते में जमा करा और निकाल सकते हैं। आरएम एमसी पांडे ने बताया कि सीएसपी से नोट बदलने की सुविधा नहीं दी जाएगी। लोग वहां पैसे निकाल और जमा करा सकेंगे। लेकिन एजेंट केवल अपनी लिमिट में ही काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed