{"_id":"6aa70565129e654f93060bbe","slug":"crowds-throng-the-dooj-fair-at-shiv-madhi-temple-moradabad-news-c-279-1-mo11005-117432-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शिव मढ़ी मंदिर में दोयज मेले में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शिव मढ़ी मंदिर में दोयज मेले में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के प्राचीन शिव मढ़ी मंदिर में रविवार को बूढ़े बाबा की दोयज का वार्षिक मेला लगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर स्थित बाबा रामगिरि की समाधि पर प्रसाद चढ़ाकर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
मेले में प्रसाद के साथ झाड़ू भी चढ़ाई गई। ऐसी मान्यता है कि इससे चर्म रोग नहीं होता। समाधि पर पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव की प्रतिमा पर भी प्रसाद चढ़ाया। सुबह से देर रात तक मेला चला। इसमें ठाकुरद्वारा नगर और आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। पूजा अर्चना का कार्यक्रम धर्मेंद्र शर्मा ने संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ खेल-तमाशों का आनंद लिया। उन्होंने चाट-पकौड़ी और जलेबी का स्वाद भी लिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंघल ने बताया कि मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
प्राचीन शिव मढ़ी मंदिर मुरादाबाद हाईवे पर स्थित है। मेले में भारी भीड़ के कारण मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा हाईवे पर देर शाम तक जाम लगा रहा। पुलिस तैनात होने के बावजूद भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास नहीं किया गया। इससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।