{"_id":"6956d5519d87a2726307e8f8","slug":"crowds-of-blos-gathered-to-submit-claims-for-the-panchayat-voter-list-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110452-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पंचायत मतदाता सूची के दावे जमा करने को रही बीएलओ की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पंचायत मतदाता सूची के दावे जमा करने को रही बीएलओ की भीड़
Fri, 02 Jan 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। ग्राम पंचायतों की अनन्तिम मतदाता सूची पर आए दावे जमा करने को बृहस्पतिवार शाम तक तहसील कार्यालय में बीएलओ की भीड़ लगी रही। कई ग्रामों में दोनों स्थानीय गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ दावे और आपत्ति करके बीएलओ की मुश्किल को बढ़ा दिया।
अनन्तिम मतदाता सूची पर दावे और आपत्ति जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर थी। इस अवधि तक तहसील में एसडीएम के समक्ष डेढ़ हजार दावे और आपत्तियां और दावे आए थे जबकि ग्रामों में बीएलओ के पास लगभग 500 दावे और आपत्तियां आए। बृहस्पतिवार को बीएलओ ने इन सभी 500 दावे संबंधी अभिलेख को तहसील कार्यालय में जमा किया। तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो यशपाल गिरी ने बताया कि ग्राम पंचायतों की अनन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची पर अब तक लगभग 2000 दावे आए हैं। इन सभी दावे और आपत्तियों की संबंधित बीएलओ को हरहाल में आगामी छह जनवरी तक जांच पूरी करनी है।
विभिन्न ग्राम पंचायतों के बीएलओ में अपने अपने दावे जमा करने को लेकर आपाधापी मची रही। कई ग्रामों में वर्तमान प्रधान और प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी की ओर से अनन्तिम मतदाता सूची पर की गई आपत्ति में विरोधाभाषी आरोप लगाए जाने पर परेशान बीएलओ ने एसडीएम विनय कुमार सिंह से मिलकर अपनी समस्या बताई। एसडीएम ने बीएलओ को समझाकर प्रोत्साहित किया और भरोसा दिलाया कि दावे और आपत्तियों की जांच के दौरान जिस बीएलओ को भी कोई समस्या आएगी तब उसका समाधान कराया जाएगा। बीडीओ बिलारी नरेशपाल सिंह का कहना है कि दावे और आपत्तियों की जांच प्रक्रिया पर पूरी नजर रखी जा रही है। इस कार्य को निष्पक्षता और शीघ्रता के साथ पूरा कराया जाएगा।