{"_id":"696d4c38894170719e012882","slug":"crowds-gathered-to-register-as-voters-at-2511-booths-in-the-district-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-815485-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिले के 2511 बूथों पर वोटर बनने के लिए जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिले के 2511 बूथों पर वोटर बनने के लिए जुटी भीड़
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के 2511 बूथों पर बीएलओ ने रविवार को दावे और आपत्तियों को जायजा लिया। इस दौरान नए मतदाता बनने के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। भीड़ के वजह से कुछ बूथों पर बीएलओ परेशान हो गए। अगवानपुर में छह और सहसपुर में एक बीएलओ अनुपस्थित रहे।
चुनाव आयोग के निर्देश पर बीएलओ ने मतदाता सूची का प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अफसरों ने ब्लॉक मुरादाबाद और राजकीय जूनियर हाई स्कूल उन्नयन बस्ती सहित विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बीएलओ से फार्म 6, 7 और 8 की उपलब्धता और फार्म भरे जाने की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश की। एसडीएम ने बीएलओ को फार्म छह भरे जाने पर तत्काल उसे ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।
छह बीएलओ रहे नदारद, मतदाता लगाते रहे चक्कर
अगवानपुर। दावे और आपत्तियों को लेने के लिए चलाए गए अभियान के तहत अगवानपुर में 6 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। एईआरओ ने एक बीएलओ को घर से बुलाकर नाराजागी जताई। एक बीएलओ ड्यूटी कटवाए बिना ही महानगर विधानसभा में मतदाता जोड़ने का कार्य में लगी है। रविवार को 19 बूथों पर दावे और आपत्तियां हासिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एईआरओ राजेश कुमार निरीक्षण के लिए कन्या जूनियर हाई स्कूल पहुंचे तो यहां सुपरवाइजर प्रीति चौधरी, बीएलओ महेंद्र सिंह और पान सिंह केवल उपस्थित थे। बूथ संख्या 378 की बीएलओ तस्वी फातिमा, 379 की रिंकी, 380 की वैशाली त्यागी, 382 की पूनम यादव और 384 की ज्योति आर्य अनुपस्थित मिले। एईआरओ ने तस्वीं फातिमा को घर से बुलाकर ड्यूटी से गायब रहने का कारण पूछा। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। पूछने पर पता चला कि बीएलओ रिंकी अपनी परीक्षा के सिलसिले में गई है। बीएलओ वैशाली रिश्तेदार की मृत्यु के बाद तेरहवीं में जाने की बात बताई। बीएलओ पूनम यादव ने महानगर विधानसभा सीट पर ड्यूटी कटवाए बिना कार्य कर रहीं है।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में नहीं नाम
अगवानपुर के मोहल्ला बाईपास निवासी मोहम्मद इदरीस के बूथ संख्या 382 में वोट आता है। बीएलओ के बताए अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन के सभी अभिलेख पूरे कर लिए। इसके बावजूद एक महीने से बीएलओ नहीं मिल रहीं है। फोन पर बात नहीं हो पा रहीं है। पति और उनकी पत्नी का वोट सूची में नहीं आया है। ॉ