{"_id":"69027271d03305ead40ce37f","slug":"crowds-gathered-at-hindu-college-on-the-last-day-to-submit-forms-leading-to-violence-and-commotion-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-760174-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हिंदू काॅलेज में अंतिम दिन फार्म जमा करने उमड़ी भीड़, मारपीट-हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हिंदू काॅलेज में अंतिम दिन फार्म जमा करने उमड़ी भीड़, मारपीट-हंगामा
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में परीक्षा फॉर्म जमा करने के अंतिम दिन बुधवार को विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले फार्म जमा करने को लेकर बाहरी युवकों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद परिसर में हंगामा होने लगा। स्थिति बिगड़ती देखकर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बुला ली। नियंता मंडल के सदस्यों और पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं विश्वविद्यालय ने ऑफलाइन फार्म जमा करने की अंतिम तारीख सात नवंबर कर दी है। जबकि ऑनलाइन फार्म छह नवंबर तक जमा होंगे।एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के फॉर्म जमा करने की बुधवार को अंतिम तारीख थी। फॉर्म 17 अक्तूबर से भरे जा रहे थे, लेकिन कॉलेज में दीपावली का अवकाश चल रहा था। बुधवार को कॉलेज खुलने पर सुबह से ही विद्यार्थी पहुंचने लगे। दस बजते-बजते प्राचार्य कक्ष के सामने लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। इस पर कॉलेज प्रशासन ने फॉर्म जमा करने के लिए दस काउंटर बना दिए। इसके बावजूद समय बीतने के साथ भीड़ बढ़ती गई। छात्र-छात्राओं की अलग-अलग लाइनें नहीं लगी थीं। छात्राओं का आरोप था कि छात्र कई-कई फॉर्म इकट्ठा कर बीच लाइनाें में घुस रहे हैं और लाइन में लगी छात्राओं का नंबर नहीं आने दे रहे हैं। इस पर मुख्य नियंता प्रो. जीके शर्मा सभी सदस्यों को लेकर खिड़की पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी छात्रों को खिड़की से हटाया। इसके बाद छात्राओं ने फॉर्म जमा किए।
00
बैक फॉर्म वालों की संख्या ज्यादा
बीए, बीएससी और बीकॉम के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी फॉर्म जमा करने के लिए कॉलेज पहुंचे थे। फॉर्म जमा करने वालों में सबसे ज्यादा करीब 750 विद्यार्थी बैक परीक्षा वाले थे।
00
सुधार के लिए बनाया अलग काउंटर
बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म में विषय, विद्यार्थी या उनके माता-पिता के नाम, जन्मतिथि आदि में गलतियां भी थीं। जब मामला बिगड़ता देखा तो कॉलेज प्रशासन ने फॉर्म में सुधार करने के लिए अलग काउंटर बना दिया।
विज्ञापन
00
बाहरी युवकों में मारपीट
मुरादाबाद। कॉलेज में दोपहर में करीब 12 बजे छात्राओं की जबरदस्त भीड़ थी। इसी का फायदा बाहरी युवकों ने उठाया और वह कॉलेज में पहुंच गए। किसी बात पर युवाओं में विवाद शुरू हो गया और मारपीट होने लगी। सूचना पर पुलिस और नियंता मंडल के सदस्य पहुंचे तो युवक भाग गए। थोड़ी देर में फिर विवाद करने का प्रयास किया। मुख्य नियंता प्रो. जीके शर्मा ने बताया कि भीड़ की वजह से बाहरी युवक आ गए थे। नियंता मंडल के सदस्यों की सजगता की वजह से बड़ा मामला होने से बच गया।
00
मैं बीएसएसी तीसरे सेमेस्टर की छात्रा हूं। परीक्षा में मेरी बैक आई है। दो घंटे से अधिक समय से लाइन में लगी हूं, लेकिन आगे छात्रों की भीड़ होने की वजह से वह लाइन को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं।
निधि, छात्रा
00
बीए तीसरे सेमेस्टर का फॉर्म जमा करने के लिए मैं सुबह दस बजे आकर लाइन में लग गया था। छात्र-छात्राओं की लाइन एक साथ ही थी। दोपहर ढ़ाई बजे जब फॉर्म जमा करने का मेरा नंबर आया तो कर्मचारियों ने खिड़की बंद कर कह दिया कि चार नंबर खिड़की पर जाओ। वहां बहुत ज्यादा भीड़ है। इसकी वजह से मेरा फॉर्म जमा नहीं हो सका।
सौरभ, छात्र
00
मुझे लाइन में लगे हुए तीन घंटे से अधिक का समय हो गया है। छात्र पीछे से आकर बीच लाइन में लग जा रहे हैं। इसकी वजह से हमारा नंबर नहीं आ पा रहा है। शिक्षक बीच-बीच में आकर छात्रों को समझाते हैं, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा है कि कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कॉलेज प्रशासन को छात्राओं की अलग लाइन लगवानी चाहिए थी।
रोशनी, छात्रा
00
विषम सेमेस्टर के फॉर्म जमा करने की बुधवार को आखिरी तारीख थी। विद्यार्थियों भीड़ अधिक होने की जानकारी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई थी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने काॅलेज में फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख सात नवंबर तक बढ़ा दी है।
प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज