{"_id":"6ad5351da390bdd92b0d25b2","slug":"crowd-of-youth-turns-out-for-the-run-for-bilari-event-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113414-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रन फॉर बिलारी प्रतियोगिता में उमड़ी युवाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रन फॉर बिलारी प्रतियोगिता में उमड़ी युवाओं की भीड़
विज्ञापन
बिलारी। भाकियू टिकैत नेता शुभम राठी की ओर से रविवार सुबह बिलारी क्षेत्र में रन फॉर बिलारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता की शुरुआत स्योंडारा रोड पर मनकूला के निकट राठी फार्म हाउस से रविवार सुबह साढ़े सात बजे हुई। इसमें युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रतियोगिता समापन पर तीन अलग-अलग वर्ग के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के आयोजक शुभम राठी ने कहा कि यह सिर्फ एक मैराथन नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन शैली, खेल भावना, युवा ऊर्जा और सामाजिक एकता का उत्सव है। दौड़ में शामिल प्रतिभागी जब सहसपुर गांव में हाईवे स्थित स्योंडारा मोड़ पर पहुंचे तो सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने दोनों ओर से वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए रुकवा दिया।
दौड़ का समापन नगर में स्टेशन रोड स्थित रामरतन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुआ। आयोजकों के अनुसार 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की दौड़ प्रेमपाल कलीजपुर ने पहला, मुन्नू सिंह हरोरा ने दूसरा और दिनेश गिरि बिलारी ने तीसरा स्थान पाया। युवा वर्ग में रविकांत फतेहपुर ने पहला, मुकेश समसपुर ने दूसरा और अमन बिलारी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
युवती वर्ग की दौड़ की विजेताओं के नामों की घोषणा के दौरान कई बार हंगामा हुआ। आयोजकों के अनुसार रुचि रानी कलीजपुर ने पहला, कनिका पाल ज्योंडेरा ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान पाया। दो प्रतिभागियों को संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रखा गया।
समारोह के अंत में आयोजक के अलावा चौधरी भयराज सिंह, सरजू सिंह, हाजी अब्दुल हसन, सुनील लाठर, अभिषेक पांडेय व साजिद खान आदि अतिथियों की ओर से विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।