फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crowd in post office jail road jaam

डाकघ्ारों में जुटी भीड़, जेल रोड तक जाम के हालात बने

Tue, 07 Feb 2017 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
crowd in post office jail road jaam
प्रधान डाक घर में फार्म जमा करने के लिए लगी कतार । - फोटो : अमर उजाला
बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ अभियान के तहत मुआवजे की अफवाह रुकने की बजाए फैलती ही जा रही है। डाकघर में सोमवार को हजारों की संख्या में लोग मुआवजे के लिए रजिस्ट्री करने पहुंचे। यहां रजिस्ट्री काउंटर से लेकर जेल रोड तक लंबी लाइन लगी रही। 
विज्ञापन


तीस जनवरी से फैली अफवाह ने सोमवार को रिकार्ड तोड़ दिया। डाकघर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मुआवजे के लिए फॉर्म की रजिस्ट्री कराने के लिए हजारों लोेग पहुंचे। लोग डाकघर खुलते ही लाइनों में लगने शुरू हो गए थे। कुछ ही समय बाद लाइन इतनी लंबी हो गई की जेल रोड पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


रोड पर लाइन में लगे लोगों के कारण वाहन को आने जाने में दिक्कत हुई। वहीं सोमवार को रजिस्ट्री का एक काउंटर बंद रहा। इस दिन दो ही काउंटर पर रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट के काउंटर खुले रहे। बावजूद इसके 15 सौ से अधिक लोगों ने फॉर्म की रजिस्ट्री कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तीस जनवरी को यह अफवाह फैली की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए एक फॉर्म भरकर भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली के नाम रजिस्ट्री करनी है। इसके बाद लोगों ने सौ-सौ रुपये में फॉर्म खरीद कर रजिस्ट्री कराई। फॉर्म बेचने वालों में कुछ पार्षद भी शामिल थे। इसके बाद फार्म स्टेशनरी की दुकानों पर पांच से दस रुपये में बिकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed