फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young killing on Kanth road angry people Cordon police station

कांठ रोड पर युवक की हत्या, गुस्साए लोगाें ने घेरा थाना

Sun, 03 Jul 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 03 Jul 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
young killing on Kanth  road  angry people Cordon police station
हत्या केस - फोटो : अमर उजाला
 सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कांठ रोड पर गांधी आश्रम के सामने शनिवार तड़के मिली लाश दीवान का बाजार निवासी शोभा दिवाकर के लापता बेटे अमर दिवाकर की थी। शनिवार रात परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक की पहचान अमर दिवाकर के रूप की। इसके बाद परिजन सिविल लाइंस थाने पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन थाने के सामने सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ने पर कई थानों की फोर्स को बुला ली गई। आरोपी मयंक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज होने के बाद ही परिजन शांत हुए। पुलिस ने मयंक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नागफनी थानाक्षेत्र के दीवान का बाजार निवासी शोभा दिवाकर का बेटा अमर दिवाकर कांठ रोड पर पैंटालून शोरूम में नौकरी करता था। इस शोरूम पर बरवालान निवासी मयंक भी नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात शोरूम के कर्मचारियों ने मधुबनी कालोनी में मैनेजर के घर पार्टी की थी।
विज्ञापन


इसके बाद करीब एक बजे मयंक और अमर दिवाकर स्कूटी से अपने घर के लिए मैनेजर के घर से निकले। इसके बाद मयंक अपने घर पहुंच गया। देर रात तक जब अमर दिवाकर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने अमर की तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। मयंक से भी पूछताछ की गई। वह भी गुमराह करता रहा। उधर, शनिवार तड़के करीब तीन बजे कांठ रोड पर पुलिस को पचीस वर्षीय एक युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लाश का अज्ञात में ही पोस्टमार्टम करा दिया। परिजनाें ने कोतवाली में युवक के लापता होने की जानकारी दी। तब पता चला कि कांठ रोड पर सुबह एक युवक की लाश मिली थी। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और उन्होंने मृतक की पहचान अमर दिवाकर के रूप में की। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के साथ ही उनके क्षेत्र के लोगों ने थाना घेर लिया और जमकर हंगामा किया। लोगों ने थाने के सामने जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। मयंक के खिलाफ केस दर्ज होने पर परिजन शांत हो गए। इसके बाद वह लाश लेकर लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed