फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   write only for army on truck and smuggul liquor from uttar pradesh to bihar

कैंटर पर ‘ऑनली फॉर आर्मी’ लिखकर कर रहे शराब तस्करी

Thu, 21 Dec 2017 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद Updated Thu, 21 Dec 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
write only for army on truck and smuggul liquor from uttar pradesh to bihar
Liquor
यूपी से कैंटर पर ऑनली फार आर्मी लिखकर शराब तस्कर बिहार में शराब खपा रहे हैं। यूपी पुलिस ने मुरादाबाद के कुंदरकी में अवैध शराब का ऐसा ही जखीरा पकड़ा है। तस्कर भारतीय सेना की मुहर लगे दस्तावेज दिखाकर तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन


बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां पर शराब पहुंचाने के लिए शराब तस्करों ने नया तरीका इजाद कर लिया। वह हरियाणा की शराब की पेटियों से लदे वाहनों पर ‘ऑनली फॉर आर्मी’ की चिट चस्पा कर उन्हें बिहार पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने सेना की फर्जी मोहर और दस्तावेज तैयार करवाएं हैं। मैनाठेर पुलिस ने ऐसे ही गिरोह के दो सदस्यों को बुधवार को चेकिंग के दौरान 23 लाख की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सेना के हेड क्वार्टर को भी रिपोर्ट दी जाएगी, जिससे की गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार जा रहा था तस्करी का कैंटर

write only for army on truck and smuggul liquor from uttar pradesh to bihar
मैनाठेर कोतवाली में शराब से लदी डीसीएम। - फोटो : अमर उजाला
एसएचओ मैनाठेर ध्रुव कुमार ने बताया कि एक मुखबिर की सूचना पर बुधवार को वह अवैध शराब तस्करों की तलाश में वाहनों की चेकिंग करने लगे। 

इस दौरान मैनाठेर में एक कैंटर के ऊपर संदिग्ध हालत में ‘ऑनली फॉर आर्मी’ लिखा देखा तो उसे रोक लिया। कैंटर चालक ने बताया कि वह आर्मी का सामान लेकर सिलीगुड़ी जा रहा है। 

चालक ने कैंटर रोके जाने का विरोध जताया। आरोपी ने विश्वास जमाने के लिए आर्मी से मिला दस्तावेज बताकर एक पत्र भी दिखाया। इस दस्तावेज पर आर्मी की मोहर लगी थी, लोगो भी बना था। 

एसएचओ ने बताया कि पत्र फर्जी लगा क्योंकि  उस पर हस्ताक्षर गलत जगह किया गया था। कैंटर में लदे सामान को चेक किया गया तो उसमें हरियाणा मार्का की शराब लदी हुई थी। 

इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि कालू नामक युवक ने खरखौदा में उन्हें 16 हजार रुपये देकर कैंटर को बिहार पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के नाम कृष्ण कुमार निवासी झज्जर (हरियाणा) और विनोद निवासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा) है। कृष्ण कुमार कैंटर चालक है, जबकि विनोद क्लीनर है। 

एसएचओ ने बताया कि पकडे़ गए कैंटर में 292 पेटी अवैध शराब है, जिसकी कीमत 23 लाख रुपये है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed