फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman ate poisoned to Frustrated children

बच्चों से परेशान होकर महिला ने खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 21 Aug 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 21 Aug 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
 woman ate poisoned to Frustrated children
हादसा - फोटो : demo

विज्ञापन
 थाना मैनाठेर के नूरपुर की रहने वाली एक महिला ने बच्चों से परेशान होकर जहर खा लिया। पति ने बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 तीस वर्षीय बरिशा के पांच बच्चे दस साल की साजिया, नौ साल की हिना, सात साल का सुभान और पांच साल का रिहान हैं। इन बच्चों की वजह से बरिशा का अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों का अक्सर झगड़ा होता है।
विज्ञापन


बरिशा के बच्चों का किसी अन्य के बच्चों से झगड़ा होने पर लोग बरिशा को कोसते हैं। वह अपने बच्चों को समझाती है लेकिन बच्चे नहीं मानते। शनिवार की सुबह बच्चों के कारण उसका अपनी देवरानी नगमा से झगड़ा हो गया। बरिना इस झगड़े को लेकर इतना परेशान हो गई की उसने मच्चछर से बचने के लिए इस्तेमाल होने वाला लोशन खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने कहा बहुत जिद्ददी है पत्नी
बरिशा के पति इशरत अली ने बताया की बच्चे पेरशान करते हैं लेकिन बरिशा भी बहुत जिद्दी है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करती है। दूसरों की बातों को लेकर परेशान हो जाती है। हमारे पति-पत्नी के बीच कोई झगड़ा नहीं है। इशरत पीतल फैक्ट्री में ढलाई का काम करता है।  

नशे की लत से परेशान युवक ने आत्महत्या की कोशिश की 
मझोला थाना क्षेत्र के दान सराय की मिलक निवासी 30 वर्षीय युवक ने शराब के नशे की लत से परेशान होकर शनिवार की सुबह कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पत्नी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुये डाक्टरों ने उसे हाई सेंटर रेफर कर दिया है।
मनोज किसानी का काम करता है। उसे शराब पीने की आदत है। वह पिछले 6 महिने से हर समय नशे में रहता है। नशे में होने के कारण उसका अपने परिवार और अन्य लोगों से झगड़ा होता रहता है। इस बात से वह परेशान था।


शनिवार सुबह उसने 6 बजे के करीब शराब पी। इसके बाद सुबह दस बजे उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक पीने के बाद उसने इस घटना के बारे में पत्नी को बताया। इसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गया। इस घटना से उसके परिवार में हड़कंप मच गया। पत्नी ने बच्चों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मनोज की तीन बेटियां हैं। सभी की उम्र सात साल से पंद्रह साल के बीच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed