{"_id":"a404520c300599837596d05e62e8f367","slug":"violence-in-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटघर थाने के सामने बैंक में घुसकर तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटघर थाने के सामने बैंक में घुसकर तोड़फोड़
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्यातक के बेलगाम बेटे ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर गुरुवार को कटघर थाने के ठीक सामने स्थित आईडीबीआई बैंक में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। एटीएम से रकम निकालने को लेकर हुए झगड़े के बाद निर्यातक के बेटे ने साथियों संग बैंक पर धावा बोल दिया। गार्ड की बंदूक छीनने की कोशिश की और कैशियर को कुर्सी से खींचकर पीटा।
बाकी बैंक स्टाफ को भी दौड़ाकर पीटा और बैंक का रिकार्ड भी डैमेज कर दिया। थाने की चौखट पर हुई इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। तुरंत हरकत में आई पुलिस ने निर्यातक के बेटे समेत सभी छह आरोपियों को मौके से पकड़ लिया है। बैंक के असिस्टेंट मैनेजर चंद्रेश कुमार श्रीवास्तव ने लूट के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
कटघर थाने से चंद कदमों की दूरी पर आईडीबीआई की शाखा है। गुरुवार को सुबह करीब ग्यारह बजे गलशहीद थाना क्षेत्र में भूड़ा चौराहा निवासी निर्यातक जमील अहमद का बेटा उबेदुर्रहमान बैंक गेट पर स्थित एटीएम से रकम निकालने पहुंचा था। एटीएम से केवल सौ- सौ के नोट निकल रहे थे। जिसकी शिकायत लेकर उबेदुर्रहमान बैंक में कैशियर के पास गया।
विज्ञापन
उसने एटीएम से पांच सौ के नोट नहीं निकलने पर नाराजगी जाहिर की और इसकी वजह पूछी। कैशियर ने तकनीकि खामी बताई। लेकिन इसी बीच कैशियर और उबेदुर्रहमान के बीच कहासुनी और नोंकझोंक हो गई। उस वक्त तो निर्यातक का बेटा चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद वह पांच अन्य साथियों के साथ बैंक पहुंचा और स्टाफ से मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
निर्यातक के बेटे ने बैंक की कुर्सियां और टेबल उठाकर फेंकना शुरू कर दीं। कैशियर और बाकी स्टाफ के साथ मारपीट की और गार्ड को पीटकर उसकी बंदूक छीनने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उबेदुर्रहमान, उसके भाई तालिब व मुजीबुर्रहमान और साजिद पुत्र शादाब हुसैन निवासी करुला पीर का बाजार, इंतखाब पुत्र वकील अहमद निवासी करुला और शाहनवाज पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी करुला गली नंबर एक को गिरफ्तार कर लिया।
सात घंटे तक चली लीपापोती की कोशिशें
थाने के सामने बैंक में घुसकर तोड़फोड़ और स्टाफ से मारपीट के मामले में पुलिस पूरे सात घंटे तक असमंजस की स्थिति में रही। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ तो लिया लेकिन उनके रसूख के चलते उन्हें हवालात में डालने से हिचकती रही।
यहां तक कि रात को मुकदमा दर्ज हो जाने के बावजूद आरोपियों को हवालात की जगह थाने के दफ्तर में रखा गया। कटघर पुलिस ने इस दुस्साहसिक घटना को समझौते से निपटाने का भी भरसक प्रयास किया। लेकिन मामला उच्चाधिकारियों की जानकारी में आने के बाद पुलिस को मजबूरन इस मामले में कार्रवाई करनी पड़ी। लेकिन इसके बावजूद आरोपियों के साथ पुलिस का रवैय्या नरमी भरा था। आरोपियों को कैमरों की चमक से सहेजकर रखा गया।