फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   truck or bus ki takkar me do ki mot

खडे़ ट्रक से टकराकर बस खाई में गिरी, दो मरे

Sat, 02 Dec 2017 12:57 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
truck or bus ki takkar me do ki mot
डेमो इमेज - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली से उत्तराखंड की तरफ जा रही पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार रात मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा हाईवे पर मुंशी गंज के पास खडे़ एक ट्रक से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में आयकर विभाग में कार्यरत एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए, पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लेकर शुक्रवार  काो दिल्ली से उत्तराखंड की तरफ जा रही थी। पुलिस के मुताबिक बस रात नौ बजे मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा हाईवे पर मुंशी गंज के पास पहुंची। इस दौरान हाईवे पर खडे़ ट्रक से बस टकराकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि मृतक युवती चारू (24) ठाकुरद्वारा के कमालपुरी खालसा की रहने वाली थी। वह गाजियाबाद में आयकर विभाग के कार्यालय में बतौर स्टैनो कार्यरत थी। शुक्रवार रात वह गाजियाबाद से अपने घर आ रही थी। इसके अलावा बस में सवार एक अन्य यात्री की मौत हुई है। उसकी पहचान अभी नहीं हुई है।

मृतक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जो रामनगर के पीरूमदारा स्थित उदयपुरी गांव निवासी संदीप सिंह (35) का  है। एसपी का कहना है कि संदीप सिंह के परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।


इसके अलावा बस में सवार सोनू निवासी हल्द्वानी, विनय निवासी काशीपुर, नदीम अहमद निवासी रामनगर, जसपाल निवासी नैनीताल और राहत अली का उपचार अस्पताल में चल रहा है। एसपी ने बताया कि बस चालक हादसे के बाद भाग गया है, उसकी तलाश जारी है। हादसे की सूचना पर चारू के परिजन मौके पर पहुंचे और बेटी के शव की पहचान की है। हादसे के संबंध मेें थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed