{"_id":"5778a65d4f1c1b6e697f99ea","slug":"truck-hit-the-bike-death-of-three-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने रौंदी बाइक, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने रौंदी बाइक, तीन युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा थानाक्षेत्र में अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास पर शनिवार की रात मौढ़ा तैय्या गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान जस्सू उर्फ जसवीर पुत्र हरपाल और विक्रम पुत्र हर प्रसाद के रूप में हुई है। दोनों युवक पाकबड़ा थानाक्षेत्र के मौढ़ा तैय्या गांव के रहने वाले थे। जबकि तीसरा युवक बाबू पुत्र हरिप्रसाद गुरैठा निवासी था। तीन युवक हादसे के समय अगवानपुर से लौट रहे थे। मौढ़ा तय्या के पास इनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां जसवीर और विक्रम को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल को रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर साईं अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि तीनाें युवक नरेंद्र गौशाला में नौकरी करते थे। हादसे के समय तीनाें एक की बाइक से गुरैठा गांव जा रहे थे। रास्ते में उन्हें पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।