फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tree freinds died in car accident

दिल्ली हाईवे पर कार पलटी, तीन दोस्तों की मौत

Mon, 01 Feb 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 01 Feb 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर पाकबड़ा थानाक्षेत्र में नानकबाड़ी गुरुद्वारा के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार वेरना कार टायर पंक्चर होने के कारण पलट गई। कार लहराते हुए खाई में जा गिरी। जिसमें सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है। सूचना मिलने पर परिजन भी मुरादाबाद पहुंच गए। पांचों दोस्त नैनीताल घूमने जा रहे थे। अचानक हरिद्वार जाने का कार्यक्रम बन गया लिहाजा लौटने लगे। मरने वालों में रवि शर्मा और राहुल शर्मा हापुड़ के प्रेमपुरा कालोनी के रहने वाले हैं। जबकि नितिन साहिबाबाद की नंद ग्राम कालोनी निवासी है।
विज्ञापन




हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुरा रेलवे स्टेशन रोड निवासी रवि शर्मा(29) पुत्र सुभाष शर्मा, संकेत कुमार उर्फ सेंकी सेठी (29) पुत्र राजेंद्र कुमार सेठी और राहुल शर्मा (25) पुत्र प्रदीप कुमार शर्मा अपने दोस्त साहिबाबाद के नंद ग्राम निवासी नितिन कुमार (27) पुत्र इंद्रपाल चौधरी व दिल्ली के यमुना विहार निवासी गौरव पह्वा (24) पुत्र विनोद पह्वा के साथ घूमने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार की रात नितिन की वेरना कार से पांचों दोस्त नैनीताल जा रहे थे। लेकिन रास्ते से लौट आए। रविवार सुबह करीब आठ बजे इनकी कार पाकबड़ा थानाक्षेत्र में हाईवे पर नानकबाड़ी के पास टायर पंक्चर होने के कारण पलट कर खाई में गिर गई। काफी देर तक पांचों कार में ही फंसे रहे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। लेकिन तब तक रवि शर्मा, राहुल और नितिन की मौत हो चुकी थी।



जबकि घायल गौरव और संकेत को जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने मोबाइल के जरिये घायल और मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। गौरव के परिजनों ने मुरादाबाद में रहने वाले अपने एक परिचित को फोन पर बताया कि गौरव अस्पताल में भर्ती है। बुद्घि विहार में रहने वाले उनके परिचित जिला अस्पताल पहुंचे और गौरव को रेफर कराकर निजी अस्पताल ले गए। बाद में संकेत को भी उसके परिजन रेफर करा कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed