फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   terminated vice chancller became accused in university violence case

बर्खास्त प्रति कुलपति को कातिलाना हमले में पुलिस ने बनाया मुल्जिम

Thu, 28 Dec 2017 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद। Updated Thu, 28 Dec 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
terminated vice chancller became accused in university violence case
police - फोटो : demo
आईएफटीएम बवाल में पुलिस ने बर्खास्त प्रति कुलपति डा. मोहित दुबे को हत्या के प्रयास में मुल्जिम बनाया है। विवेचना में साक्ष्य हाथ लगने के बाद पुलिस ने डा. दुबे को वांछित अभियुक्तों में शामिल कर लिया है। इस पुलिस को खबर मिली है कि बर्खास्त प्रति कुलपति पुलिस को चकमा देकर अमेरिका जा सकते हैं। पुलिस रेड कार्नर नोटिस की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन


12 दिसंबर को आईएफटीएम विश्वविद्यालय में हुए बवाल के बाद प्रति कुलपति डा. मोहित दुबे और उनके पिता कुलपति डा. आरएम दुबे को बर्खास्त कर दिया गया था। घटना की बाबत कुलसचिव की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में मोहित दुबे पर भी आरोप थे। डा. दुबे पर आरोप था कि विवि में बवाल और फायरिंग करने वालों को उन्होंने ही कैंपस में बुलाया था। 
विज्ञापन


हालांकि एफआईआर में मोहित का अभियुक्त नहीं बनाया गया था। विवेचक हरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान डा. मोहित दूबे को भी मुल्जिम बनाया गया है। जल्द न्यायालय में अर्जी देकर उनका गिरफ्तारी वारंट लिया जाएगा। विवेचक का कहना है कि मोहित दुबे को कई बार बयान देने के लिए बुलाया गया। पुलिस उनके घर भी गई। लेकिन वह नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचनाएं हैं कि वह अमेरिका जाने की तैयारी में हैं। विवेचक का कहना है कि उनका पासपोर्ट जमा कराया जाएगा। ताकि वह जांच के दौरान विदेश न जा सकें।  एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो मोहित दूबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए न्यायालय में अर्जी दी जाएगी। एसपी सिटी का कहना है कि मोहित दूबे की तलाश में पुलिस की टीम दबिश भी दे रही है, दो बार उनके ठिकाने पर पुलिस की टीम पहुंची लेकिन वह नहीं मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed