{"_id":"592743a14f1c1bf459535dfb","slug":"student-arrested-to-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बता रही थी फरार छात्रा ने कराया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस बता रही थी फरार छात्रा ने कराया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 26 May 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दार्जिलिंग की रहने वाली बीकॉम छात्रा को शादी का झांसा देकर उसका रेप करने के मामले में नामजद आरोपी को महिला थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित छात्रा जिद पर अड़ी थी कि वह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वापस घर लौटेगी।
वह लॉज में रहकर आरोपी की गिरफ्तारी कर इंतजार कर रही थी। आरोपी ने इस दौरान छात्रा को कॉल की तो उसने आरोपी को मिलने के बहाने बुलाया और पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पकड़ा गया आरोपी मूंढापांडे के रौंडा झौंडा गांव निवासी वाजिद पुत्र वाहिद है। छात्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 20 दिन पहले रिपोर्ट दर्ज हो गई थी लेकिन महिला थाना पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रा पिछले 20 दिन से एसएसपी और महिला थाना के चक्कर काट रही थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए थे लेकिन महिला थाना पुलिस दावा कर रही थी कि आरोपी फरार है। उसका मोबाइल नंबर बंद है। उधर, छात्रा को बृहस्पतिवार को आरोपी ने कॉल कर पुलिस का दबाव पड़ने पर समझौते के लिए मिलने को कचहरी बुलाया।
छात्रा ने इस दौरान आरोपी को पकड़वाने का प्लान बना लिया और महिला थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोपी छात्रा से मिलने के लिए कचहरी के पास पहुंचा तो छात्रा ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्रा का कहना है कि वह अब वापस घर जा सकेगी। बता दें कि छात्रा ने आरोपी युवक के खिलाफ 20 दिन पहले महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।