फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   stolen Vegetable farm was killed

खेत से सब्जी चोरी करता था, उतार दिया मौत के घाट

Sat, 18 Jun 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 18 Jun 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
stolen Vegetable farm was killed
अपराध
खेत से सब्जी चुराता था इसलिए खेत स्वामी और उसके भांजे ने एक व्यक्ति को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। मृतक नागफनी के बंगला गांव का रहना वाला बेगराम था, जिसका शव 27 मई को रामगंगा के किनारे मिली थी। हत्यारोपियों को पकड़कर शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया तो हत्या की वजह साफ हुई। 
विज्ञापन

एसएसपी नितिन तिवारी ने शुक्रवार दोपहर बेगराम हत्याकांड का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि 27 मई को बंगला गांव निवासी बेगराम की लाश रामगंगा पार भोजपुर थानाक्षेत्र में जंगल में खून से लथपथ अवस्था में पड़ी मिली थी। लाठी डंडों से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतारा गया था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास ही सब्जी पड़ी मिलीं थीं। जबकि पहले भी बेगराम सब्जी चोरी करते पकड़ा जा चुका था। भोजपुर पुलिस ने इसी एंगल पर तफ्तीश शुरू की। आस पड़ोस के खेतों में काम करने वाले लोगों से पूछताछ की तो पुलिस को एक सुराग हाथ लग गया।
विज्ञापन


जिसके आधार पर पुलिस ने बंगला गांव निवासी पन्नालाल पुत्र बच्चन सिंह और उसके रिश्ते के भांजे देव कुमार पुत्र टीकाराम को गिरफ्तार कर लिया। किसान पन्ना लाल ने बताया कि बेगराम उनके खेत में लगे इंजन का सामान व पाइप चोरी करके ले गया था। घटना वाले दिन भी वह सब्जी चोरी करके ले जा रहा था। उस वक्त पन्ना लाल और देव कुमार खेत में बैठे शराब पी रहे थे। दोनों ने बेगराम को दौड़कर पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बेगराम को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया था। जिसमें बेगराम की मौत हो गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों हत्यारोपी मौके से फरार हो गए थे। दबिश देकर पुलिस न उन्हें गिरफ्तार किया। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed