फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP leader's brother pull a woman on scooty

सपा नेता के भाई ने सरेआम महिला को स्कूटी से खींचा

Wed, 03 Feb 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
सत्ता की खुमारी में सपा के एक अदने से नेता के भाई ने मंगलवार को सरेआम एक महिला को स्कूटी से खींच लिया। पति की मौजूदगी में सरेराह महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसे अगवा करने का प्रयास किया। पति ने विरोध किया तो सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। कानून की खिल्ली उड़ाने वाली यह दुस्साहसिक वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हरथला बाजार की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सपा नेता यूसुफ मलिक के भाई आरिफ मलिक के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने देर रात उसके घर दबिश दी लेकिन वह घर छोड़कर फरार था।
विज्ञापन

पीड़ित महिला हरथला की रहने वाली है और उसका पति कुछ दिन पहले तक सपा नेता के घर कार ड्राइवर की नौकरी करता था। मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे महिला अपने पति के साथ स्कूटी से आशियाना कालोनी स्थित अस्पताल में अपने एक माह के बच्चे की दवाई लेने जा रही थी। हरथला बाजार के पास सपा के छुटभैय्ये नेता यूसुफ मलिक के भाई आरिफ ने स्कूटी के आग कार लगा दी और महिला को स्कूटी से खींच लिया। आरिफ ने महिला को कार में डालने की कोशिश की लेकिन महिला का पति उससे भिड़ गया। सपा नेता के भाई ने महिला के पति को सरेआम सड़क पर गिराकर पीटा। मौके पर भीड़ जुटी तो वह महिला और उसके पति को धमकाता हुआ कार लेकर फरार हो गया। उसने धमकी दी कि उसका भाई सपा नेता है और पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़िता व उसके पति ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर बीपी सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed