{"_id":"5803db314f1c1bd875292513","slug":"son-murdered-his-mom","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलौते बेटे ने कर दिया मां का कत्ल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इकलौते बेटे ने कर दिया मां का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 17 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में इकलौते बेटे ने अपनी मां का कत्ल कर दिया। बेटा ई-रिक्शा खरीदने के लिए मां से 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। लेकिन मां ने नशे के आदी बेटे को रुपये देने से इंकार कर दिया था। इससे गुस्साए बेटे ने मां पर लोहे की छड़ से हमला दिया।
महिला को गंभीर अवस्था में साईं अस्पताल में कराया गया। जहां रविवार तड़के उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह घटना के बाद से फरार है।
यह सनसनीखेज घटना लाइन पार प्रकाश नगर की है। इस मोहल्ले में ई-रिक्शा चालक ओम प्रकाश सैनी का परिवार रहता है। परिवार में एक बेटा मोनू(25) और तीन बेटियां गीता पूनम और अनीता हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी हैं। बेटा मोनू नशे का आदी है।
विज्ञापन
करीब एक माह से मोनू अपनी मां बीना और पिता से ई-रिक्शा खरीदने के लिए पचास हजार रुपये की मांग कर रहा था। लेकिन मां-बाप टालते रहे। गुरुवार रात मोनू नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने फिर से अपनी मां बीना से रुपयों की मांग की। मां ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो उसने लोहे की छड़ से मां के सिर पर हमला कर दिया।
इस हमले में बीना लहूलुहान हो गई थी। इसके बाद हमलावर बेटा मौके से फरार हो गया था। परिजन बीना को लेकर साईं अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। रविवार सुबह करीब चार बजे महिला की मौत हो गई। बीना की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर मझोला नवरतन गौतम ने बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिवार के लोगों ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी बेटा घ्ार से फरार है। रविवार को उसने कई बार कॉल की। उसने कई बार पूछा कि उसकी मां की मौत हो गई क्या?