फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SOG ke sipahi ki kanpati par laga mila shav

एसओजी के सिपाही का कनपटी में गोली लगा शव मिला

Mon, 04 Dec 2017 12:24 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
SOG ke sipahi ki kanpati par laga mila shav
डेमो इमेज - फोटो : amar ujala
एसओजी में तैनात सिपाही का रविवार सुबह बुद्धि विहार में गोल चक्कर के पास बन रहे निर्माणाधीन फ्लैटों के सामने खून से लथपथ शव मिला। सिपाही के कनपटी में गोली मारी गई थी। सिपाही की सर्विस पिस्टल गायब है। एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एडीजी/आईजी रेंज ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम तक सिपाही की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी सिपाही आयुष भट्ट (27) का परिवार सहारनपुर में पंजाबी बाग कालोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन


वह यूपी पुलिस में सिपाही था, मुरादाबाद एसओजी टीम में कार्यरत था। रामतलैया में किराए पर रहता था। रविवार सुबह करीब साढे़ दस बजे उसे बुद्धि विहार द्वितीय फेस में गोल चक्कर के पास सड़क पर खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा देख राहगीर महावीर ने कॉल कर कंट्रोल रूम में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मझोला पुलिस और एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। सिपाही को गोली बाएं तरफ से मारी गई थी, जो सिपाही की कनपटी को चीरते हुए सिर से पार हो गई। सिपाही के शव के पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। हाथ में लैपटॉप बैग था।

छानबीन करने पर मौके पर ही एक दगा हुआ और एक जिंदा कारतूस मिला। सिपाही की सर्विस पिस्टल गायब थी। बैग की तलाशी लेने पर उसमें एक मोबाइल और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जेब में बाइक की चाभी मिली। शव से चंद कदमों की दूरी पर सिपाही का एक मोबाइल जलाया गया था।

दोपहर करीब सवा दो बजे एडीजी/आईजी रेंज ब्रिज राज मीणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एडीजी ने एसएसपी से मामले की जानकारी ली। सिपाही की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने मामले की सूचना सिपाही के परिजनों को दी।


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शाम करीब सवा चार बजे सिपाही की बहन मनीषा भट्ट मौके पर पहुंची। बहन ने भाई की हत्या का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed