फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shameem wants murder in court premisis

कचहरी में ही अधिवक्ता की हत्या करना चाहता था शमीम जैदी

Sun, 28 Feb 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
स्टेट हाईवे पर भटावली गांव के पास वरिष्ठ अधिवक्ता अली अब्बास को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले हत्यारोपी शमीम जैदी ने बताया है कि वह अली अब्बास को कचहरी में ही मारना चाहता था। वह तमंचा लेकर कई बार अली अब्बास के चैंबर के पास से गुजरा था। लेकिन उनके चैंबर में कोई न कोई व्यक्ति हमेशा बैठा मिलता था।
विज्ञापन



जिस कारण वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया था। शमीम ने बताया कि अली अब्बास और उसके परिवार से हमारी दुश्मनी वर्षों पुरानी है। चार साल पहले मेरी भतीजी रबाब बानो जैदी की शादी उदयपुर निवासी जिले हुसैन से हुई थी। लेकिन अली अब्बास ने बीच में पड़कर भतीजी की गृहस्थी को तबाह कर दिया था। पिछले एक साल से वह उसकी हत्या करने की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन



लेकिन हर बार गुस्सा दबाकर शांत बैठ जाता था। घटना से एक दिन पहले ही जिले हुसैन तारीख पर जयपुर से मुरादाबाद आया था। तब वह अली अब्बास से मिला था। इस बार सोच लिया था कि अली अब्बास को अब ठिकाने लगाना ही है। अली अब्बास की हत्या के बाद ही जिले हुसैन से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना वाले दिन वह अपनी दूसरी भतीजे फिजा की स्कूटी से हरथला से वकील के पीछे लग गया था। भटावली के पास शमीम ने अधिवक्ता को पीठ में गोली मार दी थी और अगवानपुर की ओर फरार हो गए थे। इसके बाद दोनों अलग अलग होकर हिमगिरी कालोनी में आकर छिप गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed