फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   report on lady doctor in nasbandi case

गैर इरादतन हत्या के आरोप में फंसी लेडी डॉक्टर

Wed, 19 Oct 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 19 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
report on lady doctor in nasbandi case
नसबंदी ऑपरेेशन - फोटो : demo image
कुंदरकी पीएचसी में नसबंदी ऑपरेेशन केे दौरान महिला की मौत के प्रकरण में स्थानीय पुलिस ने ऑपरेशन करने वाली महिला चिकित्सक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार की दोपहर में कुंदरकी के प्राथमिक स्वास्थ्य केेन्द्र पर नसबंदी ऑपरेशन के दौरान पूनम पत्नी मुकेश कश्यप निवासी ग्राम जैतिया फिरोजपुर थाना कुंदरकी की हालत बिगड़ गई थी जिसकोे जिला अस्पताल ले जातेे समय 108 एम्बुलेंस में पूनम ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


पूनम की मौत कोे लेकर परिजनाेें ने मोर्चरी औैर सीएमओ कार्यालय पर हंगामा किया तथा ऑपरेेशन करने वाली महिला चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोेप लगातेे हुए कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह में पूनम की मौत के प्रकरण में कुंदरकी पुलिस ने मृतका के पति मुकेश कश्यप की तहरीर पर नसबंदी ऑपरेशन करने वाली डाक्टर शोभा शर्मा केे खिलाफ गैैर इरादातन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

पति मुकेश कश्यप का आरोप है कि पत्नी पूनम को उसकी गैर मौजूदगी में गांव की आशा कार्यकत्री भगवानदेेई बहला फुसलकर कुंदरकी पीएचसी को नसबंदी कराने के लिए ले गई थी।


यहां पीएचसी पर नसबंदी ऑपरेशन के दौरान डाक्टर शोभा शर्मा ने घोेर लापरवाही बरती जिसकेे चलते ही पूनम की मौत हुई है। उधर पूनम का शव पोेस्टमार्टम के बाद क्षेत्र के ग्राम जैतिया फिरोजपुर में घर पहुंचा तो परिजनाें में कोहराम मच गया। शाम में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed