{"_id":"59ff7b804f1c1bd8538bb2ed","slug":"rep-with-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझोला में छठी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मझोला में छठी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से बलात्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली छठी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप एक फर्मकर्मी पर है। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, मझोला थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले मजदूर ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी छठी कक्षा की छात्रा है। वह शनिवार रात को घर के बाहर लगे नल पर पानी लेने गई थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाला फर्मकर्मी रेहान (21) छात्रा को अपने घर में ले गया।
आरोपी ने छात्रा से दुष्कर्म किया और विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। मामले की जानकारी छात्रा से परिजनों को भी न देने के लिए कहा। छात्रा घर पहुंची तो परिजनों को देखकर रो पड़ी। पूछताछ करने पर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई, परिजन विरोध जताने के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
मामले की शिकायत रविवार सुबह पुलिस से कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। एसएचओ मझोला हरीशचंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।