{"_id":"587156a94f1c1bff78158728","slug":"rape-report-on-died-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुर्दे’ पर रेप की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘मुर्दे’ पर रेप की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 08 Jan 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढापांडे थाने में एक ‘मुर्दे’ के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोर्ट के आदेश पर हुई इस रिपोर्ट में दो सगी बहनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने अपने भाइयों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक नवंबर को उन दोनों के साथ गैंगरेप किया। बहनों ने पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस ने एक्शन नहीं लिया।
जिसके बाद दोनों बहनों को कोर्ट में दस्तक देनी पड़ी। हालांकि गैंगरेप की इस घटना के दो दिन बाद ही आरोपी चौकीदार का मर्डर हो गया। जिसमें पीड़िताओं के मां - बाप जेल में बंद हैं।घटना मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव चमरपुर दान में एक नंबर की बताई गई है।
गांव की दो सगी बहनों ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनका भाई गांव के चौकीदार की भतीजी को भगा ले गया था। जिसकी प्रतिक्रिया में चौकीदार ने दोनों बहनों को अगवा कर लिया और जंगल में बंधक बनाकर चौकीदार, उसके भाईयों व रिश्तेदारों ने उनके साथ गैंगरेप किया। पीड़िताओं ने थाने में घटना की शिकायत की।
विज्ञापन
लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस बीच तीन नंबर को आरोपी चौकीदार नरेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इससे पहले ही दोनों बहनें आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुकी थीं। चौकीदार नरेश सिंह की हत्या के बाद उसके भाई ने पीड़िता के पिता, भाई और मां के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इस बीच पीड़िता की ओर कोर्ट में डाली गई याचिका पर सुनवाई पूरी हुई और कोर्ट ने आरोपियों पर रेप की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। शनिवार को मूंढापांडे पुलिस ने मकतूल चौकीदार नरेश सिंह उसके भाई उमेश, जयपाल, राजकुमार निवासी खाईखेड़ा, दीपक निवासी ठाकुरद्वारापर गैंगरेप की रिपोर्टदर्ज की।