फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   prisnor misbehave lady constable

बंदी ने की महिला कांस्टेबिल से छेड़छाड़

Wed, 26 Aug 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 26 Aug 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
जेल से पेशी पर लाए गए एक हत्यारोपी ने कचहरी स्थित सेशन हवालात पर एक महिला कांस्टेबिल से छेड़छाड़ कर दी। महिला कांस्टेबिल सेशन हवालात पर ड्यूटी पर तैनात थी। सेशन हवालात में बंद हत्यारोपी हवालात के जंगले से बार - बार उसे अश्लील इशारा करता रहा और फब्तियां कसता रहा। डांटने के बावजूद बंदी की हरकतें बढ़ती गईं।
विज्ञापन



बंदी को जब पेशी के लिए हवालात से बाहर निकाला गया तो उसने महिला कांस्टेबिल के साथ धक्कामुक्की कर दी। जिससे गुस्साई कांस्टेबिल ने बंदी की पिटाई कर दी। बंदी को पिटता देख दूर खड़ी उसकी पत्नी और मां ने भी महिला कांस्टेबिल से छीनाझपटी की। बाद में पुलिस पर दबाव बनाने के लिए बंदी ने खुद अपना सिर हवालात की दीवार में दे मारा। पुलिस ने कांस्टेबिल की तहरीर पर केस दर्ज करके बंदी की पत्नी और एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



कटघर थाना क्षेत्र में भदौरा निवासी बिलाल पुत्र हनीफ पेंटर पिछले कई महीने से हत्या के मामले में जिला जेल में बंद है। मंगलवार को उसे पेशी पर जिला जेल से कचहरी लाया गया था। दोपहर में सेशन हवालात में बंद बिलाल ने वहां ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबिल से छेड़छाड़ शुरू कर दी । महिला कांस्टेबिल और बाकी पुलिस कर्मियों के डांटने पर भी बिलाल लगातार हरकत करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेशी पर जाते वक्त जब उसने हद लांघी तो महिला कांस्टेबिल ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद बिलाल ने पुलिस को दबाव में लेने के लिए अपने सिर को दीवार में देकर मारा जिससे खून बहने लगा। पुलिस ने हंगामे में शामिल बिलाल की पत्नी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। बंदी की मां और बंदी के खिलाफ भी सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed