फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   possibility of fraud in Artijan card

आर्टीजन कार्ड में भी फर्जीवाड़े की संभावना

Wed, 06 Jul 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 06 Jul 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
possibility of fraud in Artijan  card
आर्टीजन कार्ड - फोटो : demo
 पीतलनगरी को विश्व भर में पहचान दस्तकारों ने की दिलाई है। इन दस्तकारों को सुविधाएं दिलाने के लिए आर्टीजन कार्ड योजना शुरू की गई थी। आर्टीजन कार्ड से दस्तकारों को अनेक सुविधाएं मिलती हैं। बरेली कार्यालय से लाखों की संख्या में आर्टीजन कार्ड जारी हुए। इनमें से मुरादाबाद में ही पचास हजार से अधिक से कार्ड मिले। वहीं हस्तशिल्प सर्वेक्षण में कार्ड होल्डर ही गायब मिल रहे हैं। जिनके नाम हैं वे ही सर्वे में आना जुड़वाने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन


 मुरादाबाद में सरकारी आंकड़ों के अनुसार डेढ़ लाख दस्तकार हैं। मुरादाबाद को पीतलनगरी के रूप में पहचान इन्हीं दस्तकारों ने दिलाई। लेकिन इनके जीवन में चमक नहीं आई। ये आज भी उन्हीं हालातों में काम कर रहे हैं। सरकार ने इनकी स्थिति में सुधार के लिए अनेक योजनाएं चलाई, लेकिन उसका बहुत लाभ नहीं हुआ। सभी योजनाओं को समेकित लाभ दिलाने के लिए आर्टीजन कार्ड योजना शुरू की गई।
विज्ञापन


इसके तहत दस्तकारों को आर्टीजन स्वास्थ्य बीमा योजना, बैंक से लोन, फेयर में स्टाल लगाने का मौका, कच्चे माल दिलाए जाने में प्राथमिकता सहित अनेक लाभ मिलते हैं। आर्टीजन कार्ड योजना शुरू होने के समय कैंप लगाकर कार्ड बनवाए गए थे। कुछ प्राइवेट एजेंसी भी इसमें सक्रिय हुई थीं। उस समय बनाए गए कार्ड के आधार पर हजारों दस्तकारों ने लोन भी लिया और अपना कारोबार भी बढ़ाया। इन सभी ने अपना कर्ज भी चुकाया दिया। इतनी बड़ी संख्या में कार्ड होल्डर होने के बावजूद सर्वे में दस्तकारों का नहीं मिलना इसमें भी गड़बड़ी का आशंका जता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे पकड़ में आई गड़बड़ियां 
मुरादाबाद। प्रदेश सरकार आर्टीजन के लिए नीत बनाने जा रही है। इसके साथ ही उनके लिए अनेक योजनाएं शुरू की जाएंगी। उससे पहले सरकार सर्वे कराकर वास्तविक दस्तकारों की पहचान करा रही है। जिससे सही लोगों को सुविधाएं मिल सकें और वे अपने कार्य के साथ जीवन को भी बेहतर बना सकें। लेकिन सर्वे की सुस्त रफ्तार होने के कारण शासन ने नाराजगी जताई। मुरादाबाद में डेढ़ लाख से अधिक आर्जीजन होने के दावों के विपरीत सर्वे में अंतिम तिथि तक मात्र 15 हजार ही दस्तकारों का डाटा एकत्रित हो पाया। प्रशासन की सख्ती के बाद आर्टीजन कार्ड होल्डर की लिस्ट निकाली गई। तो उसमें बीस हजार से अधिक कार्ड होल्डर ऐसे निकले जिनका पता ही नहीं भरा गया, या पता गलत है तो किसी पर केवल मुरादाबाद लिखा हुआ है। लिस्ट में दिए गए पतों पर बताया गया कि वहां उस नाम से कोई व्यक्ति नहीं रहता है। कुछ पतों पर सही व्यक्ति मिले, लेकिन वे सर्वे में अपना डाटा देने को तैयार नहीं हुए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed