फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A woman who had gone to the field to fetch fodder was assaulted and threatened

Roorkee News: खेत में चारा लाने गई महिला से मारपीट कर दी धमकी

Mon, 24 Aug 2026 05:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
A woman who had gone to the field to fetch fodder was assaulted and threatened
खेत में चारा लाने गई महिला की पिटाई कर दी गई। महिला ने आरोपियों पर न्यायालय में विचाराधीन चल रहे मामले को वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सीधडू गांव निवासी महिला प्रवेश देवी की ओर से न्यायालय को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया गया कि 10 जून 2026 को शाम को समय वह अपने पति के साथ पशुओं के लिए चारा लाने खेत में गई थीं। लौटते समय आरोपी सचिन, बिजेंद्र, नवीन, बती व मोनिका ने उन्हें रोक लिया। आरोपी उनपर न्यायालय में विचाराधीन चल रहे चार वर्ष पुराने मामले में समझौता कर मामले को वापस लेने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


उनके इन्कार करने पर आरोपी आगबबूला हो गए और उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed