फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   porn site par dala mahila ka mobile number

बेबसाइट पर महिला का मोबाइल नंबर डालकर किया बदनाम

Sat, 11 Nov 2017 08:34 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Nov 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
porn site par dala mahila ka mobile number
व्हाट्सएप्प - फोटो : SELF
सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला का मोबाइल नंबर किसी व्यक्ति ने पोर्न बेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। उसके बा महिला के व्हाट्स-एप पर अश्लील वीडियो और अश्लील संदेश विदेशी मोबाइल नंबर से भेजकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास पांच नवंबर से एक विदेशी मोबाइल नंबर से व्हाट्स-एप पर अश्लील वीडियो भेजी जा रही है। विरोध जताने पर धमकी देकर गंदे संदेश भेजे जा रहे हैं। इस संबंध में महिला ने एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव से शिकायत की थी।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए सिविल लाइन पुलिस को निर्देश दिया था। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी की गई इंटरनेट पर बदनामी
- बिलारी की तीन छात्राओं के फोटो फेसबुक पर अपलोड कर बदनाम किया गया।
- गलशहीद में रहने वाली एक महिला के फोटो को इंटरनेट पर वायरल किया गया।
- सिविल लाइन में एक छात्र को फेसबुक पर बदनाम किया गया, आपत्तिजनक कमेंटस किए गए।
- कटघर में रहने वाली एक छात्रा का आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट पर अपडेट किया गया।
- कोतवाली थानाक्षेत्र में रहने वाली एक समाज सेविका के सोशल साइट अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी की गई।

आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई-एसपी
एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल साइट पर महिलाओं, युवतियों के फोटो और मोबाइल नंबर अपडेट कर उन्हें बदनाम करने वाले लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में कई लोगों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा गया है। जिन मामलों में आरोपी वांछित हैं, जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed