{"_id":"b84aae8f71b705db1e469d706f0e2a7b","slug":"police-opened-10-years-old-girl-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल की लड़की के मर्डर का बेदम खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस साल की लड़की के मर्डर का बेदम खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला पुलिस ने फकीरपुरा रेप एंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्त को जेल भेज दिया है। 48 घंटे हिरासत में रखने के बाद भी पुलिस इस नाबालिग अभियुक्त से घटना कबूूल न करा सकी। हालांकि परिस्थितिजन्य साक्ष्य इसी अभियुक्त को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।
लेकिन पुलिस टार्चर सहने के बावजूद किशोर इस बात पर अड़ा रहा कि उसने हत्या नहीं की है। अलबत्ता पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दर्शायी और रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर दिया। अभियुक्त की उम्र महज 14 साल थी लिहाजा उसे किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
दस वर्षीय लड़की की रेप के बाद हत्या की यह वारदात मझोला थाना क्षेत्र में मानसरोवर कालोनी से सटे फकीरपुरा में हुई थी। फकीरपुरा निवासी फैक्ट्री कर्मी की दस वर्षीय बेटी 22 फरवरी को अचानक गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। वह मानसिक रूप से कमजोर थी। शुक्रवार दोपहर उसकी लाश फैक्ट्री कर्मी के मौसेरे भाई प्रेमचंद्र के मकान के खंडरनुमा हिस्से में मिली थी। इसी मकान में दो किराएदार भी रहते हैं।
विज्ञापन
लड़की के पिता ने अपने मौसेरे भाई प्रेम चंद्र के 14 वर्षीय बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को ही नामजद अभियुक्त को पकड़ लिया था। लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद भी पुलिस उससे घटना को नहीं उगलवा सकी। हालांकि पूछताछ में यह बात साबित हुई कि अभियुक्त नशे का आदि था।
एकाध बार पूर्व में उस पर छेड़छाड़ के आरोप भी लगे थे। लेकिन अपनी रिश्ते की बहन के साथ रेप और हत्या की घटना को उसने टार्चर झेलने के बाद भी नहीं कबूला। हालांकि पीड़ित पक्ष को यकीन था कि हत्या नामजद अभियुक्त ने ही की है। पुलिस ने भी पीड़ित के इसी रुख का फायदा उठाया और झमेले में पड़ने के बजाए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया।