फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police not found a clue

चौबीस घंटे में सुराग तक नहीं खोज सकी पुलिस

Sat, 27 Feb 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 27 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता की सरेशाम हुई हत्या के मामले में चौबीस घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस हत्यारों को पकड़ना तो दूर हत्या की वजह और कातिल का सुराग तक नहीं खोज सकी है। हालांकि पुलिस ने शक की बुनियाद पर अगवानपुर के तीन लोगों को उठाकर पूछताछ की है। लेकिन नतीजा जीरो है।
विज्ञापन




पुलिस अधिवक्ता के मोबाइल की सीडीआर में हत्या का राज खोज रही है। उधर, सरेशाम अधिवक्ता की हत्या की वारदात ने शहर में पुलिस चौकसी के दावे की धज्जियां उड़ा दी हैं। शहर में बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर अधिवक्ताओं के साथ ही पब्लिक में भी जबरदस्त गुस्सा है। गुरुवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हरिद्वार हाईवे पर कॉसमॉस से आगे अधिवक्ता अली अब्बास (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन




घटना के बाद भड़के लोगों ने कॉसमॉस अस्पताल में तोड़फोड़ु और डाक्टर से मारपीट की थी। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। घटना की बाबत अधिवक्ता के भाई ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें पीठ में गोली लगने की पुष्टि हुई थी। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस अंधेरे में भटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बीच एसएसपी नितिन तिवारी ने एसओजी समेत कई टीमों को खुलासे के लिए लगाया है। उन्होंने पुलिस को जल्द खुलासे की हिदायत भी दी है। एसओजी की टीमों ने इस हाईप्रोफाइल मामले में शुक्रवार को घंटों मशक्कत भी की। पुलिस का पूरा फोकस फिलहाल हत्या की वजह पता करने पर है। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। ऐसे में पुलिस ने अधिवक्ता के नंबर की सीडीआर पर फोकस कर दिया है।




पुलिस को उम्मीद है कि सीडीआर से हत्या की वजह की बाबत सुराग मिल सकता है। उधर, एसओजी ने अगवानपुर के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। जो हत्या के वक्त उसी रास्ते से गुजरते देखे गए थे। हालांकि पूछताछ में तीनों युवकों ने घटना की जानकारी से ही इंकार कर दिया है। पुलिस कांठ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed