{"_id":"576b71ed4f1c1bda54b48709","slug":"police-looking-for-drugs-mafia-a-smuggler-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स माफियाओं की तलाश में पुलिस, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग्स माफियाओं की तलाश में पुलिस, एक तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
ड्रग्स माफिया
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को ड्रग्स माफियाओं की तलाश में पुलिस ने शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कटघर पुलिस ने घेराबंदी कर डबल फाटक पुल के पास से एक युवक को चरस बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज उसे बुधवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
शहर में चल रही मादक पदार्थों की तस्करी की खबर को बुधवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर अफसरों ने थाना पुलिस को फाटकार लगाते हुए छापेमारी के आदेश दिए। बुधवार सुबह कटघर पुलिस ने डबल फाटक पुल के पास हड्डी मिल से घेराबंदी कर राजू पुत्र सोमपाल निवासी अंबेडकर नगर थाना कटघर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से भारी मात्रा में चरस भी बरामद की है।
पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। जबकि सिविल लाइंस पुलिस ने हिमगिरी कालोनी चौराहे से रामू उर्फ प्रताप पुत्र जद्दूनाथ निवासी तितौरा थाना कोतवाली जनपद हरदोई को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चौराहे के पास चरस की तस्करी की जाती है। लेकिन तस्कर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए।