{"_id":"5a440cce4f1c1bf4688c3ad4","slug":"police-lodged-report-in-case-nikah-with-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से जबरन किया निकाह, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से जबरन किया निकाह, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद।
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
Nikah
पाकबड़ा में रहने वाले एक दबंग पर घर में काम करने के लिए आने वाली किशोरी से जबरन निकाह का आरोप लगा है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ किशोरी की बड़ी बहन ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
मूलरूप से मेरठ में रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई है। उसके माता-पिता उसकी शादी के बाद पाकबड़ा में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। पाकबड़ा में ही रहने वाले नूर हसन (58) के घर युवती की छोटी बहन (16) घरेलू काम करने के लिए जाती थी।
आरोप है कि इस दौरान नूर हसन ने युवती की नाबालिग बहन से जबरन निकाह कर लिया। नूर हसन की दो शादियां पहले ही हो चुकी हैं, उसके बच्चे भी शादीशुदा हैं। निकाह के बाद किशोरी को घर में बंधक बनाकर आरोपी रखने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर किशोरी की बड़ी बहन ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसके पति का अपहरण करवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश पर महिला थाने में आरोपी नूर हसन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। सीओ सिविल लाइन रईस अख्तर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।