फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nursery student death expire injection

गलत इंजेक्शन ने ले ली नर्सरी के छात्र की जान

Sun, 31 Dec 2017 02:19 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
nursery student death expire injection
इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो
 कुंदरकी के नानपुर गांव में नर्सरी कक्षा के छात्र को एक अप्रशिक्षित डॉक्टर ने इंजेक्शन ने लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कुंदरकी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ड्रग रिएक्शन से छात्र की मौत का अंदेशा है।  
विज्ञापन


नानपुर गांव में रहने वाले टेलर इरफान अली का छह साल का बेटा फरमान गांव में ही स्थित उमराव राव बाल विद्या मंदिर में नर्सरी कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को फरमान ने पेट में दर्द होने की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद उसको उपचार के लिए गांव में सैफी हेल्थकेयर के नाम से स्थित क्लीनिक ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां पर अप्रशिक्षित डॉक्टर मोसिन सैफी ने उसका उपचार किया, उसे एक इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाए जाने के दो घंटे बाद ही फरमान की तबियत और बिगड़ गई। उसको उपचार के लिए दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। फरमान की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने डॉक्टर मोसिन सैफी पर मासूम का गलत उपचार किए जाने का आरोप लगाया। इस संबंध में कुंदरकी थाने में शिकायत की गई। एसएचओ कुंदरकी ने बताया कि डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाया है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed