फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Naxals cartridge supply case

कारतूस प्रकरण: इंचार्जों से पूछा, कब किसने कितनी गोलियां दागीं

Sat, 23 Jul 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 23 Jul 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
Naxals cartridge supply  case
अपराध - फोटो : demo
नक्सलियों को कारतूस सप्लाई किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद से मुरादाबाद पुलिस अफसरों के होश उड़ हुए हैं। पुलिस लाइन, पीएसी, पुलिस अकादमी, पीटीसी और पीटीएस में शुक्रवार को अफसरों ने अपनी मौजूदगी में शस्त्रागारों में कारतूसों व हथियारों की गिनती कराई। इसके अलावा पूरे रिकार्ड भी चेक किए और मौजूद माल से उनका मिलान भी कराया गया।
विज्ञापन


अफसरों ने शस्त्रागारों के इंचार्जों से पिछले एक साल का पूरा रिकार्ड तलब किया है। पूछा गया कि कब, किसने और कितने कारतूस दागे हैं। आदेश मिलने के बाद इंचार्ज अपना रिकार्ड अपडेट करने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि रिकार्ड दुरुस्त न मिलने पर कार्रवाई तय है। 
विज्ञापन


गुरुवार को वाराणसी के कैंट स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को इंसास, रायफल और एके-47 के करीब 1250 कारतूसों के जखीरे के साथ पकड़ा था। तस्करों ने कबूला था कि ये माल वो मुरादाबाद से लेकर बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा से चंद दिन पहले इतनी बड़ी तादाद में कारतूसों के मिलने से लखनऊ तक हड़कंप मच गया था। यूपी एटीएस और एसटीएफ ने वाराणसी पहुंचकर दोनों से पूछताछ की थी। गुरुवार रात एसटीएफ दोनों अभियुक्तों को मुरादाबाद लेकर आई थी।

यहां पुलिस लाइन, पीएसी, पुलिस अकादमी और पीटीएस और पीटीसी में बुलेट हैंडलर की पहचान को पुलिस परेड कराई थी। तस्करों के सामने से एक-एक सिपाही गुजारा गया। गुरुवार रात ही दोनों अभियुक्तों को लेकर टीम वापस वाराणसी चली गई।


इसके बाद यहां पुलिस लाइन के अलावा पीएसी व ट्रेनिंग सेंटरों में अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में शस्त्रागारों में कारतूसों की गिनती कराई। यहां के पूरे रिकार्ड चेक किए गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed