{"_id":"46a3aed7e5e50ab01bae1a3245704335","slug":"murder-becauseof-affair-with-friend-s-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की बीवी से अफेयर में मारा गया दरियाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की बीवी से अफेयर में मारा गया दरियाब
Updated Sun, 07 Jun 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर के दरियाब सिंह की नृशंस हत्या उसके अवैध संबंधों की परिणति थी। पुलिस ने खुलासा किया है कि दरियाब ने अपने दोस्त धर्मवीर की पत्नी के साथ अवैध संबंध बना लिए थे। ये राज जब धर्मवीर पर जाहिर हुआ तो उसने दरियाब के कत्ल की स्क्रिप्ट लिख दी।
बीवी को आगे करके धर्मवीर ने घटना वाले दिन दरियाब को रोमांस के बहाने घर बुलाया और फिर पड़ोसी की मदद से घर में ही उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पति पत्नी अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी दरियाब सिंह (40) पुत्र रेवाराम दो जून की शाम से लापता था। शुक्रवार को सिरसखेड़ा गांव के जंगल में उसकी लाश जमीन में दबी मिली।
कातिलों ने उसकी हत्या करने के बाद लाश को बोरे में बंद करके जमीन में दबा दिया था। कुत्तों ने बोरा खींचा तो लाश जमीन से बाहर आई थी। दरियाब सिंह के परिजनों ने इस मामले में दरियाब के दोस्त धर्मवीर उर्फ टिंकू, धर्मवीर की पत्नी सुशीला और ताहर सिंह उर्फ अच्छन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी ताहर सिंह उर्फ अच्छन पुत्र पान सिंह निवासी ग्राम लाडपुर थाना मूंढापांडे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अच्छन की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की हसिया भी बरामद कर ली गई है। एसपी सिटी डा. राम सुरेश यादव ने बताया कि दरियाब सिंह का कई साल से लाडपुर निवासी अपने दोस्त ताहर सिंह उर्फ अच्छन के घर आना जाना था। इसी गांव के धर्मवीर से भी दोस्ती थी। एसपी सिटी के मुताबिक दरियाब सिंह ने धर्मवीर की पत्नी से अवैध संबंध बना लिए थे।
दोस्त की हरकत का पता चला तो धर्मवीर ने दरियाब को निपटाने की ठान ली। उसने इस योजना में अपने पड़ोसी ताहर सिंह उर्फ अच्छन की मदद ली। ताहर भी अपने घर में दरियाब की एक दो हरकतें देख चुका था, लिहाजा उससे खफा था। कत्ल की इस स्क्रिप्ट ने धर्मवीर ने अपनी पत्नी को इस्तेमाल किया। पत्नी से दरियाब को फोन कराकर उसे रोमांस के बहाने घर बुलवा लिया। जैसे ही दरियाब वहां पहुंचा पहले से तैयार धर्मवीर और ताहर सिंह ने उसे पकड़ लिया और हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लाश बोरे में बंद की और जंगल में दबा आए।